दल्ली राजहरा शुक्रवार 06 नवम्बर 2026 भोजराम साहू 9893 765541 पंडित सुन्दरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय, बिलासपुर की http://M.Com परीक्षा में ए ग्रेड के साथ गोल्ड मेडल हासिल कर चिखलाकसा-दल्लीराजहरा निवासी दिलप्रीत कौर भाटिया ने पूरे बालोद जिले को गौरवान्वित किया है।उन्हें मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, राज्यपाल रमेन डेका, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से गोल्ड मैडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर भाजपा नेताओं ने शाल-श्रीफल से सम्मान कर बधाई दी। गोविन्द शर्मा ने कहा कि यह सफलता बेटियों व युवाओं के लिए प्रेरणा है। हितेश कुमार डोंगरे ने कहा कि मेहनत और लगन से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। पार्षद विमला जैन ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की।बधाई देने वालों में हितेश कुमार डोंगरे, गोविन्द शर्मा, विमला जैन, सचिन साहू, मनप्रीत ब्रोका, खिलेश्वर साहू, राजेन्द्र प्रसाद जायसवाल एवं समस्त भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ परिवार शामिल रहे। Spread the lovePost navigationदीपावली पर मिलावटखोरी रोकने ग्राहक पंचायत ने उठाई आवाज, कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन ।