दल्ली राजहराबुधवार 15 जनवरी 2025भोज राम साहू 9893765541 दल्ली राजहरा नगर पालिका चुनाव में उषा साहू पति नरेंद्र कुमार साहू जो अन्य पिछडा वर्ग से आती है l जिनकी शैक्षणिक योग्यता 12th + D.Ed है l तथा वर्तमान में पं राधाकृष्णन वार्ड कं 07 दल्ली राजहरा में रहती है l पूर्व में सरस्वती शिशु मंदिर में आचार्या के रूप में काम कर चुकी है lउषा साहू वर्तमान में माँ कर्मा महिला समिति तहसील साहू संघ की मिडिया प्रभारी हैं l परिक्षेत्रिय साहू समाज टाउन शिप B के सचिव भी हैं l अन्य संगठन में विश्व हिन्दु परिषद् मातृशक्ति जिला उपाध्यक्ष ( जि. बालोद) हैं l भाजपा में सक्रिय सदस्य लोकसभा व विधानसभा चुनाव में बूथ अध्यक्ष वार्ड नं 07 में रह चुकी हैं lरक्तदाता संघ से जुडकर अब तक 9 बार रक्तदान कर चुकी है । बुजुर्गों को आर्थिक सहायता एवं देखभाल करने वाले संस्था को नियमित सहयोग करती है l वर्तमान मे सर्व समाज समरसता महिला समिति की सक्रिय सदस्य भी हैं l स्वयं सेवी संगठन छत्तीसगढ की सक्रिय सदस्य हैं तथा सौ से अधिक लोगों को संगठन में जोड चुकी है । नेहा महिला स्व सहायता समुह वाार्ड कं 07 की अध्यक्ष भी हैं lउषा साहू ने कहा कि मैंने भारतीय जनता पार्टी के लिए कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान बनाई है l सामाजिक कार्यकर्ता के साथ जन सेवक भी हूं l अगर मुझे पार्टी वार्ड नंबर 7 के प्रत्याशी के रूप में टिकट देती है तो मुझे पूरा विश्वास है कि मैं पार्टी के विश्वास पर खड़ा उतरूंगी lSpread the lovePost navigation“तहसील मरार (पटेल ) समाज का माँ शाकम्भरी महोत्सव एवं पारिवारिक मिलन समारोह दल्ली राजहरा में 19 जनवरी को होगा संपन्न l” ” नगर पालिका एवं नगर पंचायत चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी का अटल योग सदन में विशेष कार्यशाला आयोजित l”