दल्ली राजहरा

शनिवार 15 फरवरी 2025

भोजराम साहू 9893765541

 

भारतीय जनता ट्रेड यूनियन काउंसिल कार्यालय शाखा दल्ली राजहरा में संगठन के सदस्यों ने मोमबत्ती जलाकर जम्मू और कश्मीर के जिले पुलवामा में आतंकवादी हमले में शहीद वीर जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर

भारतीय जनता ट्रेड यूनियन काउंसिल के नगर अध्यक्ष मदन मैती ने बताया कि 14 फरवरी 2019 को दोपहर 3:00 जम्मू और कश्मीर के जिला पुलवामा में पाकिस्तान की जैस- ए- मोहम्मद आतंकवादी संगठन के एक आंतकवादी आदिल अहमद डार ने बस में बैठे सीआरपीएफ के जवानों को अपने विस्फोटक से भरे वाहन से टक्कर मार दी l

इस हमले में 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे l आज का दिन भारतीय इतिहास में काले अक्षर में लिखा गया है l

हमारे देश ने ठीक 12 दिन बाद 25 फरवरी 2025 को देर रात पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्टाइक कर हमारे भारतीय सेवा के विमानो ने पाकिस्तान पर बम बरसाए जिसमें 300 से अधिक पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराए थे l

 

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

error: Content is protected !!