गुरुरमंगलवार 25 फरवरी 2025देवधर साहू 9303417074 गुरुर या फिर बालोद जिला में जहां देखो वहां कमल का निशान ही नजर आ रहा है l बात करें नगरीय निकाय चुनाव की या फिर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, सभी जगह भारतीय जनता पार्टी का ही बोलबाला है l गुरुर जनपद सदस्य पद के लिए बहुत से उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया था l गुरुर जनपद पंचायत में कुल 21 सीटों पर मुकाबला होना था l जिस पर भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के द्वारा 18 सीटों पर भाजपा काबिज हुआ l जनपद सदस्य पद के लिए क्षेत्र क्रमांक 6 से 4 उम्मीदवार चुनाव मैदान पर थे l जिसमें ग्राम बासिन निवासी एवं पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के भतीजे तोषण साहू को हराकर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं कद्दावर नेता दुर्गानंद साहू जनपद सदस्य चुने गए lभारतीय जनता पार्टी से प्रत्याशी दुर्गानंद साहू के द्वारा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस से तोषण साहू को 1020 मतों से पराजित किया l दुर्गानंद साहू की इस जीत से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी उमंग और उत्सुकता नजर आ रही है lSpread the lovePost navigationजनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 15 से हेमंत गुरुपंच बने जनपद सदस्य वही ग्राम पंचायत फागुंदाह की अगली सरपंच होंगी मोतीम मरकाम शिव आज शिव संस्कार धाम में आज संध्या होगी ,दिनेश वर्मा जी की रंगारंग प्रस्तुति, कल महाशिवरात्रि को होंगे विविध कार्यक्रम !