दल्ली राजहरामंगलवार 4 मार्च 2025भोजराम साहू 9893 765541 दल्ली राजहरा के गौ सेवा समिति के सदस्यों को सुबह 9:00 बजे वार्ड क्रमांक 24 के निवासियों के द्वारा सूचना दी गई l कि वार्ड में अशोका प्लाई के दुकान के पीछे एक बैल और एक गाय गहरे सूखे कुएं में गिर गए है l जानकारी मिलते ही गौ वंश समिति का सदस्यों ने एक दूसरे को इसकी सूचना दी तथा घटनास्थल को देखने के लिए पहुंचे l वहां पर उन्होंने मोहल्ले वासियों के साथ मिलकर गाय और सांड को निकालने का प्रयास किया लेकिन स्थिति सामान्य नहीं था lउन्होंने मदद के लिए दल्ली राजहरा के बी एस पी के अग्निशमन विभाग से संपर्क किया l दोनों के अथक प्रयास से लगभग ढाई घंटा मेहनत के बाद 11:30 बजे गाय और सांड को को सकुशल निकल गया lदल्ली राजहरा के गौ सेवा समिति के इस कार्य का चारों तरफ प्रशंसा हो रही है l समिति के सदस्यों को जब भी कहीं पर लावारिस या पालतू गाय बैंल घायल अवस्था में पड़ा होने की सूचना मिलती है l इन लोग बिना समय गंवाए और रात दिन का परवाह किए बिना उनको बचाने के लिए पहुंच जाते हैं l कई बार स्थिति ऐसा भी आता है कि नहीं इलाज के लिए दूसरे जगह डौंडी या बालोद भेजना पड़ता है l वह भी सीमित के सदस्य अपने पैसे खर्च करके भेजते हैं l आवश्यक दवाई का खर्च भी इन लोग अपने पैसे से करते हैं lआज गौ वंश को बचाने में प्रमुख रूप से बीएसपी अग्निशमन विभाग की टीम तथा गौ सेवा समिति के अध्यक्ष शुभम गुप्ता ,सुशील वर्मा ,जालम यादव , तुषार साहू ,अमर लालवानी ,मनीष जायसवाल, आशीष ,प्रवीण साहू एवं मोहल्ले वासियों की भूमिका रही lSpread the lovePost navigationछत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने विकास को गति देने वाली बजट पेश की है l :— तोरण लाल साहू ( अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा ) “छत्तीसगढ़ राज्य के बजट ” को अब तक का सबसे बेहतरीन बजट बताया भाजपा के नेताओं ने l