दल्ली राजहरा बुधवार 2 अप्रैल 2025 भोजराम साहू 9893 765541

 

 

दल्ली राजहरा खदान समूह से मार्च माह मे 06 नियमित कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए l जिसमें विद्युत विभाग राजहरा खदान के मास्टर तकनीशियन अश्वनी कुमार , मास्टर आपरेटर द्वारिका प्रसाद , ड्रिलिंग दल्ली मेनुवल खदान मे कार्यरत मास्टर आपरेटर झाँसी राम साहू, दल्ली यंत्रीकृत खदान मे कार्यरत वरिष्ठ तकनीशियन टीकम सिंह, झरनदल्ली यंत्रीकृत खदान मे कार्यरत वरिष्ठ तकनीशियन पूजन प्रसाद एवं आई.ओ.सी. काॅमन से वरिष्ठ तकनीशियन राजकुमार बंजारे शामिल है, उनके लिए बिदाई सम्मान समारोह खदान प्रशासनिक भवन के मुख्य सभागार मे आयोजित किया गया ।

 

इस समारोह के मुख्य अतिथि लौह अयस्क समूह राजहरा के मुख्य महाप्रबंधक आर बी गहरवार थे। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियो ने अपने बीते हुए पल को याद करते उपलब्धियो को बताया । मुख्य महाप्रबंधक आर बी गहरवार ने सेवानिवृत्त सभी कर्मचारियों के स्वस्थमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि कम्पनी को आगे बढाने में सेवानिवृत्त सभी कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा ।
इनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य मार्गदर्शन एवं यादगार रहेगा । एम. & एस. के महाप्रबंधक बिपिन कुमार सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियो के कार्यो का का सराहना करते हुए कहा कि इनके लगन एवं निष्ठापूर्ण कार्यो से ही कम्पनी प्रगति के पथ पर अग्रसर हुआ है। दल्ली यंत्रीकृत खदान के सहायक महाप्रबंधक रामकापरे ने सभी कर्मचारियों को सफलता पूर्वक नौकरी पूरा करने पर बधाई देते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति, जीवन की दूसरी पारी का आरंभ है l अपनी बचे हुए कार्य को पूरा करने का अवसर है। एस के एम एस युनियन के अध्यक्ष राजेन्द्र बेहरा , भारतीय मजदूर संघ के सचिव लखन लाल चौधरी तथा सीटू यूनियन के कोषाध्यक्ष जे. गुरूवुलू ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बेहतर भविष्य एवं स्वास्थ्य के लिए मार्गदर्शन करते हुए अपने विचार व्यक्त किए । कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त श्रम कल्याण अधिकारी घनश्याम पारकर ने किया ।
मानव संसाधन विभाग सहायक प्रबंधक शैलेष पटनायक ने धन्यवाद एवं भर व्यक्त करते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति पश्चात किसी भी प्रकार की सहयोग की जरूरत पडती है तो मानव संसाधन विभाग मदद के लिए सदैव तत्पर रहेगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में हरख राम साहू का सहयोग ।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!