दल्ली राजहराशनिवार 5 अप्रैल 2025भोज राम साहू 9893 765541 हिंदू संस्कृति , पौराणिक कथाओं एवं शास्त्रों के अनुसार चैत्र प्रतिपदा के दिन सनातन धर्म की शुरुआत हुई थी और पृथ्वी का जन्म आज से 196,250,31,26 वर्ष पूर्व हुआ था , जो कि एक बहुत ही पुरानी और ऐतिहासिक घटना है। चैत्र नवरात्रि को हिंदू संस्कृति का प्रतीक माना जाता है l मां शक्ति की आराधना का पर्व क्वार नवरात्रि एवं चैत्र नवरात्रि दोनों ही हिंदू धर्म के लिए महत्वपूर्ण है l इस पर्व में मंदिरों में मनोकामना पूर्ण होने पर एवं हार्दिक इच्छा या अन्य कार्य हेतु मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए श्रद्धालुओं के द्वारा ज्योति कलश की स्थापना किया जाती है l दल्ली राजहरा के विभिन्न मंदिरों में भी ज्योति कलश स्थापित किए गए हैं l जिसमें प्रमुख रूप से नगर देव राजहरा बाबा मंदिर, मां झरण मैया मंदिर , रेलवे कॉलोनी की मां दुर्गा मंदिर , पहाड़ी पर स्थित मां दुर्गा की मंदिर प्रमुख है l दल्ली राजहरा के विभिन्न मंदिरों में ज्योति कलश की क्या है स्थिति ????????राजहरा बाबा मंदिर????????दल्ली राजहरा के प्रसिद्ध नगर देव मंदिर राजहरा बाबा में ज्योति कलश की स्थापना आज से 40 वर्ष पूर्व लगभग 1985 के आसपास शुरुआत हुआ था l ज्योति कलश की स्थापना मंदिर के पूर्व पुजारी स्वर्गीय देवगिरी बाबा के द्वारा किया गया था l अनेक मान्यताओं और आस्था का राजहरा बाबा मंदिर परिसर में हिंदू धर्म के अनेक देवी देवताओं के मंदिर हैं l जहां महादेव बजरंगबली , मां दुर्गा , मां शीतला सृष्टि के निर्माता भगवान विश्वकर्मा , मां पाताल भैरवी , मां दंतेश्वरी ,वासुदेव कृष्ण एवं शनि देव के अलावा और अन्य देवी देवताओं के भी मंदिर बने हुए हैं l लोग यहां आकर मन्नत मांगते हैं और मन्नत पूरा होने पर भी कई लोगों ने राजहरा बाबा मंदिर परिसर में आकर अपने आराध्य देव का मंदिर बना देते हैं l इस वर्ष चार ज्योति कलश घी के एवं 123 ज्योति कलश तेल के कुल 127 ज्योति कलश राजहरा बाबा मंदिर में स्थापित है l????????झरन माता मंदिर पुराना बाजार ????????दल्ली राजहरा के प्रसिद्ध झरन माता मंदिर में ज्योति कलश के संबंध में झरन माता मंदिर के व्यवस्थापक एवं वरिष्ठ पत्रकार रमेश मित्तल ने बताया कि सन 2007 में चैत्र नवरात्रि से मंदिर स्थापना के बाद ज्योति कलश स्थापना हो रहा है l मां दुर्गा की आराधना के दोनों पर्व चैत्र नवरात्रि एवं क्वार नवरात्रि में ज्योति कलश स्थापना किया जाता है l इस वर्ष 6 घी ज्योति कलश एवं 36 तेल ज्योति कलश कूल 42 ज्योति कलश की स्थापना हुई है l ????????मां दुर्गा मंदिर रेलवे कॉलोनी ????????दल्ली राजहरा के प्रसिद्ध रेलवे कॉलोनी के मां दुर्गा मंदिर आस्था के प्रतीक हैं l जहां चैत्र नवरात्रि एवं क्वार नवरात्रि दोनों ही पर्व पर ज्योति कलश स्थापना किया जाता है l इस मंदिर परिसर में मां दुर्गा के अलावा पवन पुत्र हनुमान भगवान शिव के विशाल मंदिर हैं lजहां हमेशा भक्तों का आना लगा रहता है l इस मंदिर परिसर में ज्योति कलश आज से 32 वर्ष पूर्व 1992 के आसपास से स्थापित हो रहे हैं l ज्योति कलश की देख रेख कर रहे पुजारी ने बताया कि इस वर्ष 74 ज्योति कलश घी के एवं 201 ज्योति कलश तेल के कुल 275 ज्योति कलश स्थापित किए हैं lझरन दल्ली खदान के पहाड़ी में स्थित माँ दुर्गा मंदिरखदान के पूर्व कर्मचारी कृपाराम ने बताया कि सन 70 के दशक में जब वह पहाड़ी पर खदान मजदूरों के द्वारा लौह अयस्क का खनन किया जता था l उस समय शांति लाल जैन प्रमुख ठेकेदार में से थे lतब लौह अयस्क से भरी गाड़ी अपने आप पहाड़ी से नीचे गिर जाते थे l जिसमें जान माल की नुकसान होती थी l तब वाहन मालिक काम करने वाले श्रमिकों बीएसपी अधिकारियों कर्मचारियों एवं ठेकेदारों ने ज़नहानी और आर्थिक नुकसान से बचने के लिए मां दुर्गा का पहाड़ी पर स्थापना किया था lउन्होंने बताया कि सन 1980 में जब वे खदान में काम करते थे तब एक या दो ज्योति कलश हुआ करता था l धीरे-धीरे लोगों की आस्था बढ़ती गई और ज्योति कलश धीरे-धीरे बढ़ता गया l इस वर्ष कुल 189 ज्योति कलश की स्थापना की गई है l जिसमें 52 ज्योति कलश घी के हैं l मां दुर्गा के मंदिर परिसर पर खड़ा होकर देखने से एक तरफ दल्ली राजहरा चिकल काश का पूरा दृश्य नजर आता है तो दूसरी तरफ मनोरम पहाड़ी l????????गायत्री शक्तिपीठ दल्ली राजहरा???????? गायत्री शक्तिपीठ दल्ली राजहरा में विश्व शांति की कामना एवं मनुष्य में देवत्व की उदय और धरती में स्वर्ग का अवतरण को लेकर दोनों ही नवरात्रि पर्व में सार्वजनिक एक ज्योति कलश की स्थापना किया जाता है lSpread the lovePost navigation“फोर्क लिफ्ट मशीन को नवजीवन देना राजहरा ई एम एम गैरेज का बेहतरीन कार्य l ” :– आर .बी. गहरवार मुख्य महाप्रबंधक राजहरा खदान समूह l सरकार के योजनाओ का लाभ लेने के लिए 70 वर्ष के नागरिक आयुष्मान वय वन्दना कार्ड अवश्य बनवाएं l :– तोरण लाल साहू (अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा )