दल्ली राजहरासोमवार 7 अप्रैल 2025भोजराम साहू 9893765541 नटरंग “द नेशनल फेस्टिवल ऑफ डांस” एक सांस्कृतिक प्रतियोगिता जो कि राष्ट्रीय स्तर, संगीता कला केन्द्र द्वारा आयोजित किया गया। शास्त्रियों नृत्य के सभी वर्ग के कलाकार मौजूद रहे। एन आकांक्षा ने राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताएं में बेहतरीन प्रदर्शन से दर्शकों तथा निर्णायकों का मन मोह लिया है lइस कार्यक्रम में अलग अलग राज्यों के शास्त्रीय कलाकार मौजूद थे जिसमें एन आकांक्षा ने कथक की ताण्डव नृत्य की प्रस्तुति देकर फिर एक बार भाग लेकर अपनी कड़ी प्रतिस्पर्धा दी और इन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन का खिताब अपने नाम कर “नृत्य रतन सम्मान” का खिताब अपने नाम किया। एन आकांक्षा ने अपने इस जीत का श्रेय अपने गुरु तरुण कुमार शर्मा एवं अपनी माता रावना और अपने पूरे परिवार के सदस्यों को दिया है। यह अवार्ड एन आकांक्षा को, इस प्रतियोगिता की निदेशक श्रीमती संगीता कापसे जी के द्वारा सम्मानित किया गया।एन आकांक्षा जी अपने जीवन की प्रेरणा अपनी माँ को बताती है जिन्होंने अपनी कड़ी परिश्रम से आज अपनी बेटी आकांक्षा जी को यह मुकाम प्राप्त करवाया है। Spread the lovePost navigationजगन्नाथ स्टील प्लांट में धरने पर बैठे मजदूर कांकेर सांसद भोजराज नाग से मिल समस्याएं बताई l महावीर सेवा समिति दल्ली राजहरा द्वारा 3 दिवसीय महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव का आयोजन….l