दल्ली राजहराबुधवार 23 अप्रैल 2023भोजराम साहू 9893765541➡️ जिले में नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार पटेल (भा.पु.से.) ने किया पदभार ग्रहण।➡️ समस्त राजपत्रित अधिकारी/ थाना/चौकी प्रभारी समेत पुलिस कार्यालय बालोद के सभी शाखा प्रभारियों के साथ हुई परिचय मीटिंग।➡️ जिले के कानून व्यवस्था का लिया गया जायजा, थाना पुलिस कार्यों की समीक्षा कर जिले में अपराध, यातायात व्यवस्था समेत अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ली गई जानकारी। आज दिनांक 23.04.2025 को जिले में नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल के द्वारा पदभार ग्रहण किया गया। पुलिस कार्यालय बालोद में नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार पटेल द्वारा सलामी लेने उपरांत पुलिस अधीक्षक श्री एस.आर भगत के द्वारा स्वागत कर पदभार सौंपा गया। परिचय मीटिंग/जिले के संबंध में जानकारी:- नए पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना एवं चौकी प्रभारी व पुलिस कार्यालय बालोद के सभी शाखा प्रभारियों से परिचय मीटिंग कर जिले के कानून व्यवस्था का जायजा लेते हुए थाना कार्य, अपराध, पुलिसिंग, यातायात व्यवस्था, भौगौलिक, राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों की जानकारी ली गई।साइबर संबंधी अपराध में कमी लाने ,जागरूकता अभियान चलाने, कम्युनिटी पुलिसिंग , रोड एक्सीडेंट को कम करना , हेलमेट पर कार्यवाही, जनता की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर त्वरित निराकरण का प्रयास करना ,प्रकरण अकारण लंबित न रखना संबंधी आवश्यक निर्देश दिए गए । इस दौरान अति. पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार जोशी, एसडीओपी श्री देवांश सिंह राठौर, सीएसपी डॉ. चित्रा वर्मा, डीएसपी श्री राजेश बागडे, डीएसपी श्री बोनीफास एक्का समेत पुलिस कार्यालय बालोद के समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित हुए। सभी स्टाफ के द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय को नवीन जिला पदस्थापना हेतु शुभकामनाएं दी गई।Spread the lovePost navigationनगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पीआईसी सदस्यों का जयसवाल समाज द्वारा किया गया सम्मान l ” कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियो के हमले में मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि देकर कहा हत्यारों पर प्रधानमंत्री करे कड़ी कार्यवाही l” :– भाजपा राजहरा मंडल