दल्ली राजहराशुक्रवार 25 अप्रैल 2025भोज राम साहू 98937 65541 जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकवादी घटना और इस निर्मम हत्या के विरोध में मुस्लिम समाज दल्ली राजहरा द्वारा स्थानीय जैन भवन चौक में कैंडल मार्च निकाल कर आतंकवादियों को फांसी की सजा की मांग की गई । इस दौरान मुस्लिम समाज के युवाओं ने अपने वक्तव्य में कहा की भारत में हिंदू मुस्लिम की एकता को बिगड़ने की जो आतंकी साजिश की गई उसका देश भर के लोगों ने मुंहतोड़ जवाब दिया है साथ ही यह भी संदेश दिया कि हिंदुस्तान के हिंदू और मुस्लिम एक थे और एक रहेंगे।साथ ही पहलगाम के मुसलमान ने जिस तरह से वहां के पर्यटकों की मदद की वह काबिले तारीफ है और इंसानियत की मिसाल है। आगे वक्तव्य में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मांग की कि इस घटना में लिप्त आतंकवादियों और उनके संगठनों पर नकेल कसे और उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई कर उन्हें फांसी की सजा दी जाए। इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए गए । इस दौरान शेख नय्युम, मौलाना हकीक साहब, मोहम्मद फारूख, नवाब बडगुजर, अब्दुल जावेद, शकील हुसैन, शेख अफजल,मुमताज कुरैशी, अफसर कुरैशी, नदीम बडगूजर,कासिम कुरैशी,इमरान इम्मू भाई हाजी सनव्वर साहब, मुस्ताक भाई, असलम, कामील, आदिल, आजाद, शमशेर अली,सलामत ,दानिश् भाई,राजा,मुश्ताक अंसारी,नागुर भाई,कादिर भाई,हसिब खान साथ ही बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे । Spread the lovePost navigationकांग्रेसजनों ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि एवं कड़ी कार्यवाही की , की मांग l संस्था प्रमुख, प्राचार्य एवं शिक्षक नही रहते है मुख्यालय में ,शिक्षा का स्तर गिर रहा है l हो कड़ी कार्यवाही ! :— स्वाधीन जैन ( भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अल्पसंख्यक मोर्चा )