दल्ली राजहरारविवार 27 अप्रैल 2025भोजराम साहू 9893765541 जम्मू कश्मीर के पहलगाम के बैरसन घाटी में पर्यटकों पर हुआ नृशंस आतंकी हमला अत्यंत निंदनीय एवं संताप जनक है। हम घटना में मृत हुए सभी 27 भारतवासियों व 1 मित्रदेश नेपाल के नागरिक के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं।यह हमला देश की एकता व अखंडता पर प्रहार करने का दुःसाहस है। सभी राजनीतिक दल व संस्थाओं को सारे मतभेदों से ऊपर उठकर इसकी भर्त्सना करनी चाहिए। सरकार सभी पीड़ितों व उनके परिवारों की सहायता की आवश्यक व्यवस्था कर रही है.! इस नृसंश आतंकी हमले में आतंकियों ने धर्म पूछ पूछ कर गोलियां मारी है, जिसमे हमारे छत्तीसगढ़ के भी 1 नागरिक की मृत्यु हुई है जो अत्यंत दुःखद है…! हमारे भारत सरकार द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, सिंधु जल समझौता तोड़ दिया, साथ ही पाकिस्तानियों के सभी वीसा तत्काल रद्द करके 7 दिनों के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया है.. भारत मे स्थित उच्चायुक्तों को 48 घण्टो के अंदर भारत छोड़ने के निर्देश दिए हैं, और अपने सभी राजनयिकों को भारत वापस बुलाया है..! उक्त कठोर कदम भारत सरकार के नीति व नियत को स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं कि आतंकवाद के द्वारा किये गए इस कायराना करतूत से समस्त देश आक्रोशित है व किसी भी स्थिति में आम नागरिकों के ऊपर किये इस हमले का जवाब जरूर दिया जाएगा…! पहलगाम(बैसरन घाटी) आतंकी हमले में मृत देश के सभी नागरिकों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हु, सभी घायलों के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना करता हूं..! Spread the lovePost navigation“संडे मेघा स्टोरी में आज पढ़िए गुरुर फागुनदाह के उभरते हुए गीतकार यशवंत साहू की कहानी l “ FLN और नवाजतन में बेहतर कार्य हेतु डौंडी हुआ राज्य स्तर पर सम्मानित