दल्ली राजहराबुधवार 30 अप्रैल 2025भोज राम साहू 98937 65541 दल्ली राजहरा के वार्ड क्रमांक 03 के पार्षद व नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे की सक्रियता व भाजपा नेता सौरभ लूनिया के प्रयास से वार्ड क्रमांक 03 में बैडमिंटन कोर्ट हेतु संचाननालय खेल एवं युवा कल्याण छत्तीसगढ़ द्वारा 20 लाख स्वीकृत किया गया है। नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे ने कहा कि लंबे समय से खिलाड़ियों द्वारा मांग किया जा रहा था। जिसको ध्यान में रखते हुए बैडमिंटन कोर्ट बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया जिसमें हमारे भाजपा नेता सौरभ लूनिया के सार्थक प्रयास से दल्लीराजहरा में सर्व सुविधा युक्त बैडमिंटन कोर्ट बन रहा है। लौह नगरी में बैडमिंटन कोर्ट बनाने से खिलाड़ियों को अभ्यास में सुविधा होगा। और देश का नाम रौशन करने वाले खिलाड़ियों की संख्या बढ़ेगी। मनोज दुबे ने आगे कहा कि भाजपा नेता सौरभ लूनिया लगातार दल्लीराजहरा के विकास हेतु आम जनता के समस्याओं को प्रमुखता से सरकार के समक्ष रखते हैं। आगे भी राजहरा वासियों को कई सौगात मिलेगा ऐसी उम्मीद है। नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे ने सरकार द्वारा बैडमिंटन कोर्ट की स्वीकृति प्रदान करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय खेलमंत्री टंकराम वर्मा आभार व्यक्त किया है।Spread the lovePost navigationगलतफहमी के चलते बीएसपी कॉन्टेक्ट सेल के अधिकारियों के खिलाफ लगाए गए आरोप पर श्याम जायसवाल ने खेद प्रकट किया। ब्राह्मण समाज के द्वारा भगवान परशुराम जी का प्राकट्योत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया l