दल्ली राजहराबुधवार 30 अप्रैल 2025भोज राम साहू 9893765541 युवा नेता श्याम जायसवाल ने गलतफहमी के चलते बीएसपी कॉन्टेक्ट सेल के अधिकारियों के खिलाफ लगाए गए आरोप पर श्याम जायसवाल ने खेद प्रकट किया। श्याम जायसवाल ने बताया कि सप्तगिरि पार्क में लेबर कार्य का ठेका बीएसपी द्वारा पुनः आमंत्रित किया गया है। पिछले दिनों इसी टेंडर को लेकर गलतफहमी के चलते श्याम जायसवाल ने दो अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। जिसके बाद बीएसपी के उच्च अधिकारी हरकत में आए व मामले की गहन जांच कर श्याम जायसवाल को अवगत कराया गया कि उपरोक्त अधिकारियों के द्वारा कोई भ्रष्टाचार नहीं किया गया है। उस टेंडर में टेक्निकल फॉल्ट के कारण कुछ नियम शर्त नहीं जुड़ पाया था। जिसके कारण टेंडर समय पर नहीं खोला जा रहा था और गलतफहमी के कारण अधिकारियों द्वारा कोई जवाब नहीं दिया जा रहा था। जिससे नाराज ठेकेदारों ने इसकी शिकायत युवा नेता श्याम जायसवाल से किया था। जिस पर श्याम जायसवाल ने बीएसपी कॉन्ट्रेक्ट सेल पहुंच उस समय वहां उपस्थित जिम्मेदार अधिकारी से पूरे मामले की जानकारी मांगी गई परंतु अपने उच्च अधिकारी से बात नहीं होने के कारण उनके द्वारा उचित जवाब नहीं दिए जाने के कारण श्याम जायसवाल को इस मामले में भ्रष्टाचार की आशंका होने पर श्याम जायसवाल ने इस पूरे मामले की शिकायत बीएसपी के उच्च अधिकारीयो से किया व जिसमें बीएसपी के उच्च अधिकारियों द्वारा तत्काल पूरे मामले की जांच कर श्याम जायसवाल को अवगत कराया। श्याम जायसवाल ने गलतफहमी के कारण किए गए अपने शिकायत पर खेद प्रकट किया।Spread the lovePost navigationदल्ली राजहरा के जग प्रसाद वर्मा ने राष्ट्रीय वेटनर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मैराथन में द्वितीय स्थान सहित चार मैडल जीते l भाजपा नेता सौरभ लूनिया के प्रयास से वार्ड क्रमांक 3 में 20 लाख की लागत से बनेगा सर्व सुविधा युक्त बैडमिंटन कोर्ट