दल्ली राजहरा

गुरुवार 1 मई 2025

भोजराम साहू 9893765541

 

 लौह अयस्क नगरी दल्ली राजहरा के श्रमवीर चौक के समीप वार्ड क्र.22 स्थित ब्राह्मण समाज भवन  में बुधवार 30 अप्रैल 2025, वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया (अक्षय तृतीया) को ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम जी का प्राकट्योत्सव विप्र बंधुओं ने सपरिवार हर्षोल्लास के साथ मनाया ।
आचार्य पं.अशोक पाण्डेय ने वैदिक विधि विधान से इष्टदेव की पूजा-अर्चना के पश्चात श्री हनुमानजी व भगवान परशुरामजी का सामूहिक आरती संपन्न कराया, इसके पूर्व विप्र समाज की विदुषी मातृशक्तियों के द्वारा श्री सुंदरकांड का पाठ ,श्री हनुमान चालीसा व संकट मोचन श्री हनुमानजी का सस्वर पाठ किया,ततपश्चात उपस्थितजनों में भोग प्रसाद वितरण व भोजन का कार्यक्रम प्रारंभ किया गया ।
कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, कोषाध्यक्ष आर.बी.शर्मा, प्रवक्ता कमल शर्मा, गोरेलाल मिश्रा, के.के.शर्मा, बी.के.मिश्रा, विजय दीक्षित, संतोष पाण्डेय, अजय मिश्रा, रमेश शुक्ला, बृजभूषण पाण्डेय,अनिलकांत शर्मा, मनोज दुबे (पिंटू), अश्वनी दुबे,तेजेंद्र प्रसाद, अशोक पाण्डेय, सुजीत झा,ऋषिकेश पाण्डेय,
डॉ.देवदत्त शर्मा, डॉ.चक्रवर्ती,शैलेंद्र व्यास,प्रमोद तिवारी, राकेश द्विवेदी, जोगेंद्र ठाकुर, राजेंद्र उपाध्याय, प्रवीण शर्मा,प्रशांत त्रिवेदी, विनोद पाठक, गिरिजेश तिवारी, भक्कूलाल तिवारी, अमित दुबे, स्वप्निल तिवारी, अरविंद चौधरी, कैलाश शर्मा, सत्या झा, राकेश पाठक, महेश तिवारी,मनीष पाठक, राजेश मिश्रा,संजू तिवारी,आदित्य पाण्डेय (बिट्टू), कृतज्ञ पाण्डेय ,सजल रॉय,मनीष झा, प्रेम शुक्ला,तिलक दुबे सहित ब्राह्मण समाज की महिला,पुरुष,बच्चे, युवा व आमंत्रितजनों ने आयोजन को सफल बनाया जिसके लिए ब्राह्मण समाज अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

 

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

error: Content is protected !!