दल्ली राजहरासोमवार 5 मई 2025भोज राम साहू 9893765541 दल्ली राजहरा के वार्ड क्रमांक 20 में पानी की लगातार बढ़ती समस्या को देखते हुए पार्षद रोशन पटेल के प्रयासों से पार्षद निधि के माध्यम से बोर खनन कर जल संकट का समाधान किया गया है। ज्ञात हो कि कुछ माह पूर्व वार्ड में स्थित एक सरकारी बोरवेल अचानक बंद हो गया था, जिससे क्षेत्र में पेयजल संकट उत्पन्न हो गया था।इस विषय को गंभीरता से लेते हुए पार्षद रोशन पटेल ने नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू को स्थिति से अवगत कराया। अध्यक्ष साहू ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पार्षद निधि से नए बोर खनन की स्वीकृति प्रदान की। कार्य को शीघ्र पूर्ण कर मोटर स्थापित की गई और वार्डवासियों को जल आपूर्ति शुरू कर दी गई।पार्षद रोशन पटेल ने नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू एवं उपाध्यक्ष मनोज दुबे का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने वार्ड की जरूरत को प्राथमिकता देते हुए तत्काल समाधान उपलब्ध कराया। साथ ही उन्होंने आगे भी वार्ड की समस्याओं को प्राथमिकता से सुलझाने का अनुरोध किया।Spread the lovePost navigation24वीं राज्य स्तरीय म्यू थाई चैंपियनशिप दल्लीराजहरा में सम्पन्न , जिला बालोद द्वितीय स्थान पर रहे ! अरमूरकसा खेल मैदान का हुआ समतलीकरण , मुख्य अतिथि संजय बैस ने कहा निश्चित ही यह कार्य युवाओं के मनोबल को बढ़ाने वाला साबित होगा l