छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध

पर्यावरण संरक्षण की ओर एक कदम: शिव संस्कार धाम महिला समिति द्वारा किया गया वृक्षारोपण !

 दल्ली राजहरा

शुक्रवार 6 जून 2025

भोज राम साहू 9893 765541

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शिव संस्कार धाम महिला सेवा समिति के महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण किया। इस विशेष आयोजन में समिति की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न प्रकार के छायादार, फलदार तथा औषधीय पौधों का रोपण किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल हरियाली बढ़ाना था, बल्कि समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना भी था। उपस्थित महिलाओं ने पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण को अपनी ज़िम्मेदारी बताया और सभी से अधिक पेड़ लगाने की बात कहं “एक वृक्ष सौ पुत्र समान है। पर्यावरण दिवस केवल एक दिन नहीं, बल्कि जीवनभर हरियाली और स्वच्छता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक होना चाहिए।”

कार्यक्रम के अंत में शिव संस्कार धाम महिला सेवा समिति द्वारा सभी को वृक्षों की देखभाल और संरक्षण की शपथ दिलाई गई। शिव संस्कार धाम में यह आयोजन नारी शक्ति की पर्यावरण के प्रति जागरूकता और योगदान का एक प्रेरणादायक उदाहरण बना।

Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!