दल्ली राजहरा मंगलवार 8 जूलाई 2025 भोजराम साहू 9893 765541स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय नया बाजार राजहरा में सेवा निवृत्त व्याख्यातागण श्री सी.आर ठाकुर व्याख्याता हिंदी, श्री भारतलाल पांडे व्याख्याता अर्थशास्त्र, श्रीमती उर्मिला सिंह व्याख्याता हिंदी के सेवानिवृत्ति उपरांत विदाई समारोह का आयोजन किया गया | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा श्री तोरण साहू तथा अध्यक्षता प्राचार्य श्री टी .आर .रानाडे ने किया l कार्यक्रम में विशेष अतिथि श्री रमेश गुजर अध्यक्ष शाला विकास प्रबंधन समिति भी उपस्थित थे। समारोह की शुरुआत विद्यालय के छात्राओं के द्वारा स्वागत गीत, दीप प्रज्वलन तथा सरस्वती वंदना कर किया गया प्रारंभ में सभी अतिथियों एवं सेवा निवृत व्याख्याता गण का पुष्प गुच्छ तिलक और शॉल तथा श्रीफल से स्वागत किया गया l इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री तोरण साहू ने कहा की किसी भी क्षेत्र में एक निश्चित उम्र के बाद एक दिन सेवा निवृत होना सुनिश्चित होता है l उन्होंने सेवानिवृत शिक्षकों के कार्यों की सराहना करते हुए सेवानिवृत्ति के बाद भी समाज में शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया l संस्था के प्राचार्य श्री टी आर रानाडे ने सभी व्याख्याता गणो का विद्यालय में योगदान और उनकी उपलब्धियां तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी l सेवानिवृत शिक्षकों ने अपने उद्बोधन में अपने शिक्षकीय काल की शुरुआत से लेकर अपनी सेवानिवृत्ति तक के शैक्षणिक सफर को याद करते हुए समस्त सहकर्मियों तथा प्राचार्य महोदय का सहयोग तथा मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया l कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी व्याख्याता गणो को स्मृति स्वरूप उपहार भेट किया गया l कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन श्रीमती जानकी उर्वशा तथा संचालन श्रीमती शैली सिंह व्याख्याता द्वारा किया गया lSpread the lovePost navigationलौह नगरी दल्ली राजहरा से 70 कावाड़ियों का जत्था 12 जुलाई को बाबा बैजनाथ धाम के लिए करेगी कांवड़ यात्रा l केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित 4- लेबर कोड के विरोध में दल्ली राजहरा के खदानों में श्रमिकों ने की हड़ताल..!