दल्ली राजहरा शुक्रवार 18 जुलाई 2025 भोज राम साहू 9893765541

प्रदेश  सरकार द्वारा 18 माह में चौथी बार फिर आम जनता के जेब से डाका डालने का प्रयास करते हुए बिजली के दरों में बेतहाशा वृद्धि कर दिया है जिसके तहत घरेलू उपभोक्ताओ के लिए 10 से 20 पैसे प्रति यूनिट और गैर घरेलू उपभोक्ता के लिए 25 पैसे प्रति यूनिट बढ़ोतरी के साथ-साथ किसानों के कृषि विद्युत दर में भी 50 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है। जिससे आम जनता व किसानों को अतिरिक्त आर्थिक बोझ का सामना करना पड़ रहा है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री दीपक बैज जी के नेतृत्व पर आम जनता व किसानों को न्याय दिलाने व बिजली दर में की गई बढ़ोतरी को वापस लिए जाने की मांग को लेकर पूरे प्रदेश में बिजली न्याय आंदोलन किया जा रहा है। जिसके तहत प्रदेश के सभी जिला व ब्लॉक स्तर पर बिजली न्याय आंदोलन किया जा रहा है।

उसी तारतम्य में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा द्वारा बिजली ऑफिस का घेराव किया गया और बिजली दर की वृद्धि को वापस लेने मुख्यमंत्री के नाम सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपा गया। उपरोक्त जानकारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री विवेक मसीह ने दी।

इस घेराव पर रतिराम कोसमा,काशीराम निषाद, रवि जायसवाल, के ईश्वर राव, प्रशांत बोकड़े, भरत देवांगन, विल्सन मैथ्यू, प्रदीप बबलू, चंद्रप्रकाश सिंहा, मुरली पटेल, लक्ष्मण शर्मा, सुमित यादव, जागेश्वर यादव, अप्पू महेंद्रण, वेदू, संतोष, राहुल सिंह, श्रीनिवास राव, जोगेंद्र ठाकुर, धीरपाल नेताम, अनूप नेताम, फ्रांसिस कोलिन, शुभांकर गुटुम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!