बंगाल की खाड़ी में सक्रिय सिस्टम के कारण छत्तीसगढ़ में एक बार फिर नमी आने लगी है। इसका असर बस्तर, रायपुर और दुर्ग संभाग पर ज्यादा है। इस वजह से राजधानी रायपुर समेत मैदानी इलाकों में ठंड में हल्की कमी आ गई है।

हालांकि उत्तर से ठंडी हवा भी आ रही है, जिससे सरगुजा और बिलासपुर संभाग के उत्तरी हिस्से में रात का तापमान कम है। मैनपाट और कवर्धा के चिल्फी जैसे पहाड़ों पर सुबह ओस जम रही है। लेकिन मैदानों में ठंड के साथ हल्की धुंध भी है।

मौसम विशेषज्ञों ने अगले दो दिन में रात के तापमान में थोड़ी वृद्धि यानी ठंड कुछ कम होने के आसार जताए हैं। रायपुर में न्यूनतम तापमान में पिछले 24 घंटे के दौरान करीब डेढ़ डिग्री की वृद्धि हो गई है। पारा सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान भले ही सामान्य से कम है, लेकिन एक-दो दिन में वहां भी पारा चढ़ेगा।

प्रदेश में उत्तरी और शुष्क हवा का प्रभाव जारी है। इससे राज्य के उत्तरी हिस्से में अभी भी ठंड बरकरार है। न्यूनतम तापमान सामान्य से कम है, लेकिन पिछले एक-दो दिन में वृद्धि हुई है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि शुष्क हवा के साथ ही समुद्र से कुछ नमी भी आ रही है।

इस वजह से रात के तापमान में वृद्धि भी देखी जा रही है। रायपुर में मंगलवार तक पारा 13.5 डिग्री था। यह आज 15 डिग्री तक चढ़ गया। पारा सामान्य से दो डिग्री अधिक है। बिलासपुर, पेंड्रारोड और दुर्ग में तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच है और सभी जगह तापमान सामान्य से एक डिग्री के आसपास कम है। पेंड्रारोड और जगदलपुर में तापमान सामान्य के बराबर है।

मौसम आज भी शुष्क पर घटेगा रात का तापमान

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि गुरुवार को भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन रात के तापमान में वृद्धि होगी। रायपुर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

Spread the love
News Desk

By News Desk

hamaradallirajhara.in "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!