दल्ली राजहरा सोमवार 18 अगस्त 2025 भोज राम साहू 98937 65541दल्ली राजहरा श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति टाउनशिप दही हांडी समिति द्वारा आयोजित किया गया दही हांडी लूट महोत्सव , जहां अशोक श्रीवास्तव की टीम का मुकाबला जावेद की टीम से हुआ और अशोक श्रीवास्तव एवं टीम ने दही हांडी लूटने में सफलता प्राप्त की व 10,000/- की नगर राशि अपने नाम की । आयोजन 6 नंबर स्कूल के समीप किया गया था जहां बड़ी संख्या में दर्शकों ने दही हांडी लूट महोत्सव का आनंद लिया ।विजेता टीम को वकील श्री मनोज द्वारा 600/- और परितोष हंसपाल द्वारा 500/- का नगद पुरस्कार दिया गया lआयोजन में मुख्य रूप से अध्यक्ष श्री शिबू नायर , विवेक मसीह , प्रमोद तिवारी ,प्रदीप बबलू , विलियम भंवरा , विष्णु देव सिंह , तिलक गोयल , परितोष हंसपाल , सत्या झा , कुमार सेन , श्री राजेंद्र तिवारी , वी के पाटले , प्रशांत राव , निहाल , नोमेश , जसविंदर गिल , राजू एवं बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिकगणों ने एवं सैकड़ों की संख्या में बच्चों ने लुत्फ उठाया ।Spread the lovePost navigationतहसील साहू संघ दल्ली राजहरा ने भक्त मां कर्मा मंदिर प्रांगण में धूमधाम से मनाया जन्माष्टमी l गणेश मंदिर समिति दल्ली राजहरा में गीत संगीत और भक्ति मय माहौल में मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी l