दल्ली राजहरा सोमवार 18 अगस्त 2025 भोज राम साहू 9893765541गणेश मंदिर समिति दल्ली राजहरा में गीत संगीत और भक्ति मय माहौल में मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी lदल्ली राजहरा टाउनशिप स्थित गणेश मंदिर में गणेश मंदिर समिति के महिलाओं के द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया गया l इस कार्यक्रम में समिति के महिलाओं ने पंडित जी पंडित के माध्यम से भगवान श्री कृष्ण के विशेष पूजा अर्चना एवं हवन कराया गया l मध्य रात्रि तक महिलाओं के द्वारा गीत संगीत के कार्यक्रम रखा गया lढोलक मजीरे और तबले के थाप पर महिलाओं ने भगवान श्री कृष्ण के गीत गाए तथा नृत्य भी किए l मध्य रात्रि में भगवान कृष्ण की पूजा-अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गयाा lयह कार्यक्रम नंदा पसीने और दुर्गा साकरकर के नेतृत्व में संपन्न हुआ कार्यक्रम में गणेश समिति के सदस्यों का भी योगदान रहा l Spread the lovePost navigationकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर दही लूट महोत्सव में अशोक श्रीवास की टीम ने सफलता प्राप्त कर जीते कुल ₹11100 का इनाम l पुर्व जनपद सदस्य संजय बैस ने एकता में बल होने का संदेश देकर कुसुमकसा में फहराया राष्ट्रध्वज तिरंगा l