दल्ली राजहरा सोमवार 18 अगस्त 2025

भोज राम साहू 9893 765541

दल्लीराजहरा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ज्ञानांजलि भवन के तत्वावधान में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर स्नेह मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया साथ में श्रीकृष्ण श्री राधे की चैतन्य झांकी भी सजाई गई l

कार्यक्रम की अध्यक्षता उद्घबोधन में दल्लीराजहरा की संचालिका ब्रह्मा कुमारी पूर्णिमा बहिनजी ने अपने वक्तव्य में कहा कि वर्तमान समय में मनुष्य आत्माओं में विकारों और बुराईयों का बोलबाला है और यही रक्षाबंधन ही जो कि ईश्वरीय परमात्म स्नेह , प्रेम ,शक्ति का बंधन है l इस परमात्म ईश्वरीय रक्षा सूत्र को बंधवाने से ही मानव जीवन में सुख ,शांति, शक्ति की प्राप्ति होती है और उस परमात्मा निराकार शिव से परमात्म लाँइट और माँइट आत्माओं में आती है l जिससे मनुष्यों के विकार और बुराई नष्ट होते हैं पूर्णिमा बहिनजी ने सभी को रक्षा सूत्र भी बांधा ।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू जी थे और अन्य अतिथि गण  पार्षद सुरेश जायसवाल  प्रदीप  बाग  सुरेंद्र बेहरा   गीता मरकाम टी . आर. राना डे सर  जीवन लाल साहू  निलेश श्रीवास्तव   जालम सिंह मरकाम  मौजूद थे l

 

 संचालिका पूर्णिमा बहन जी ने बताया कि दल्ली राजहरा गीतांजलि भवन में – 22 अगस्त दिन शुक्रवार से प्रातः काल 8 से 9 एवं संध्या 7- 30 बजे से 8- 30 तक राजयोग शिविर का आयोजन किया गया है इसमें समस्त नगर वासियों को  आमंत्रित किया गया हैं l
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

error: Content is protected !!