दल्ली राजहरा रविवार 14 सितंबर 2025 भोज राम साहू 98937 65541

दल्ली राजहरा सिटीजन क्लब में प्रदेश उपाध्यक्ष शीतल नायक के नेतृत्व में तीज मिलन उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंडरिया विधानसभा की विधायिका भावना बोहरा एवं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी उपस्थित थीं।
इस कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन में व्यंजन प्रतियोगिता, रैंप वॉक, लोकगीत एवं नृत्य जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

अपने उद्बोधन में विधायिका भावना बोहरा ने कहा कि “21वीं सदी भारतीय नारी के उत्थान की सदी है। आज महिलाएं शिक्षा, राजनीति, उद्योग, विज्ञान, कला और समाज सेवा हर क्षेत्र में अग्रसर हैं। महिला उत्थान से ही समाज और देश का सशक्तिकरण संभव है।”

वहीं प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने तीज पर्व की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “तीज का पर्व भारतीय संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। यह न केवल महिलाओं के स्नेह और सौहार्द का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक एकता को भी मजबूत करता है।”

आयोजन को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष शीतल नायक ने कहा कि “महिला मोर्चा तीज जैसे पर्वों के माध्यम से समाज की महिलाओं को एक मंच पर लाकर उनके हुनर को सामने लाने का प्रयास करता है। यह आयोजन महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक कदम है।”

कार्यक्रम में नगर की स्वच्छता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली सफाई मित्र महिलाओं को साड़ी भेंटकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सर्वसमाज समरसता समिति महिला समूह, छत्तीसगढ़ समन्वय समिति, दल्ली मॉडर्न आर्ट क्लब, महिला पार्षद एवं विभिन्न समाजों की महिला पदाधिकारी भी शामिल हुईं।

 

मुख्य रूप से रेखा गहरवार (अध्यक्ष, महिला समाज राजहरा), कृतिका जैन (प्रदेश महिला मोर्चा एवं रायपुर पार्षद), वरिष्ठ भाजपा नेत्री आशा दुबे, रजनी बाई, बालोद नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी, प्रभा सिंह सहित अनेक गणमान्य महिलाएं मौजूद रहीं।

कार्यक्रम का संचालन अनुराधा सिंह एवं रेणुका साहू ने किया। सफल आयोजन में गीता मरकाम, रमणी बाग, सुखांतिन, पुरोबी वर्मा, नंदा पसीने, चंपा साहू, मंजू साहू, वीणा साहू, गीता भारद्वाज, राजेश्वरी साहू, मोना टुवानी, विमला जैन और ममता पटेल का विशेष योगदान रहा।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

error: Content is protected !!