दल्ली राजहरा रविवार 16 अगस्त 2025 भोज राम साहू 9893765541

➡️ उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साहू ने जिला मुख्यालय बालोद में अटल परिसर एवं नालंदा परिसर का किया लोकार्पण 

➡️ नगर पालिका परिषद बालोद में मूलभूत विकास कार्यों के लिए 04 करोड़ रुपए की राशि देने की घोषणा की ।

➡️ बालोद शहर में तान्दुला नदी पुल से उप जेल तक डिवाइडर निर्माण ।

➡️ बालोद से लोहारा मार्ग एवं जगन्नाथपुर से परसोदा मार्ग निर्माण करने की घोषणा ।

     ➡️????????समाचार ????????⬅️

उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव ने आज अपने बालोद प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय बालोद के जय स्तंभ चौक में नवनिर्मित अटल परिसर का लोकार्पण एवं नालंदा परिसर का भूमिपूजन किया।

 इस अवसर पर उन्होंने अटल परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेई जी के नवनिर्मित आदमकद प्रतिमा का अनावरण भी किया। 

उपमुख्यमंत्री श्री साव ने नगर पालिका परिषद बालोद के परिसर में आयोजित लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम में बालोद शहर के मूलभूत विकास हेतु 04 करोड रुपए की राशि प्रदान करने की घोषणा की।

 इसके अलावा उप मुख्यमंत्री ने जिला मुख्यालय बालोद में तान्दुला नदी पुल से उप जेल तक डिवाइडर निर्माण तथा बालोद से लोहारा मार्ग एवं जगन्नाथपुर से परसोदा मार्ग निर्माण करने की घोषणा की। श्री साव ने डिवाइडर निर्माण के कार्य को दिसंबर माह तक प्रारंभ करने का आश्वासन भी दिया।

 समारोह में उपमुख्यमंत्री श्री साव ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के हितग्राहियों को पूर्णता प्रमाण पत्र एवं आवास की चाबी सौंप कर शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने बालोद शहर के प्रतिभावान खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया।

 उन्होंने कहा कि हमारे पता में छत्तीसगढ़ राज्य लिखाता है तो इसको लिखने का सौभाग्य देने वाले हमारे भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी है । उन्होंने बिलासपुर में हाईकोर्ट रेलवे जोन जैसे कई सौगात छत्तीसगढ़ को दिए हैं । 

अटल बिहारी वाजपेई जी को पता था कि यदि छत्तीसगढ़ राज्य बना तो कांग्रेस के बहुमत होने के कारण छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनेगी । एक राज्य उनके हाथों से चला जाएगा इसके बावजूद उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता की मांग उनकी इच्छा को पूरा करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया । हमारा छत्तीसगढ़ हमेशा बाजपेई जी की ऋणी रहेगी ।

समारोह में संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, राज्य लघु वनोपज संघ के उपाध्यक्ष श्री यज्ञदत्त शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, नगर पालिका परिषद बालोद के अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू, नगर पालिका परिषद बालोद के उपाध्यक्ष श्री कमलेश सोनी
राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य श्री यशवंत जैन, पूर्व विधायक श्री वीरेंद्र साहू एवं प्रीतम साहू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री राकेश यादव, नगर पंचायत गुंडरदेही श्री प्रमोद जैन, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री पवन साहू, श्री अमित चोपड़ा एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा समाज प्रमुखों के अलावा पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार पटेल

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर श्री नूतन कंवर सहित नगर पालिका परिषद बालोद के सभी पार्ष एवं अन्य अधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में शहर वासी उपस्थित थे।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!