दल्ली राजहरा मंगलवार 18 नवंबर 2025 भोजराम साहू 9893 765541जिला कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देशन और अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मानपुर श्री अमित नाथ योगी के मार्गदर्शन में कल सोमवार 17 नवंबर को खाद्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने दो प्रमुख कार्यवाही करते हुए विकासखंड मानपुर ग्राम भावसा निवासी गोपाल रावटे के घर पर छापा मारा। घर के परिसर के जांच उपरांत जांच टीम को 223.20 क्विंटल अवैध धान भंडारित पाया गया। जांच के दौरान गोपाल रावटे ने यह धान प्रवीण मंडावी और रामचंद्र मंडावी का होना बताया। लेकिन उनके द्वारा उक्त धान के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने के कारण जब्ती की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में तहसीलदार मानपुर सुश्री शुभांगी गुप्ता, नायब तहसीलदार श्री दिलीप साहू, खाद्य निरीक्षक श्री हेमंत नायक और राजस्व विभाग की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके साथ ही टीम ने आज साहू कृषि केंद्र भर्रीटोला का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उर्वरक स्टॉक बोर्ड, स्टॉक पंजी और मूल्य सूची अद्यतन नहीं थे। साथ ही, पॉज मशीन में स्टॉक के आंकड़े में भिन्नता पाई गई। इसके परिणामस्वरूप, संबंधित केंद्र को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया और अनियमितताओं के बारे में जवाब माँगा गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने तक, उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 और आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत 15 दिनों तक क्रय-विक्रय पर प्रतिबंध लगा दिया गया है ।Spread the lovePost navigation“दुर्घटना को नेवता दे रहा है! राष्ट्रीय राजमार्ग 930 मानपुर चौक के गड्ढे ..!” :—- छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा दल्ली राजहरा सेजेस कुसुमकसा के बाल वैज्ञानिक वंशिका ने ” राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रतियोगिता एवं पश्चिम भारत विज्ञान मेला ” में प्रथम स्थान प्राप्त कर शाला का नाम किया रौशन..!