दल्ली राजहरा 28 नवम्बर 2025

भोज राम साहू 9893765541

➡️????????प्रमुख मांगे ????????⬅️

 

???? 1. लौह अयस्क खान समूह राजहरा के खदान कर्मियों का नया पदनाम जनवरी 2026 से प्रदान किया जाये।

????2. नियमित कर्मचारियों की भर्ती किया जाए

???? 3.राजहरा टाउनशिप के खाली आवासों को तृतीय पक्ष के रूप में खदान के कर्मचारियों को आबंटित्त किया जाये।

????4. सेवानिवृत्त कर्मचारियों को रिटेन्शन में जमानत राशि 2 लाख रूपये किया जाए।

                   समाचार

छत्तीसगढ़ राज्य खदान श्रमिक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने राजहरा खदान समूह के मुख्य महाप्रबंधक आर.बी. गहरवाल को मांग पत्र सौंपकर प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की  जिसमें मुख्य रूप से खदान कर्मियों को सम्मानजनक पदनाम प्रदान करने की मांग की गई। वही सेल के सभी उपक्रम एवं खदान के सभी कर्मचारियों को सम्मानजनक पदनाम प्रदान किया जा चुका है । किन्तु बी.एस.पी. के खदानों में आज तक सम्मानजनक पदनाम प्रदान नहीं किया गया है। यूनियन ने मांग किया है कि पदनाम 01 जनवरी 2026 को प्रदान किया जाए। खदान कर्मियों ने उक्त मुद्दे पर रोष व्यक्त करते हुए कहा है कि मांग पूरी न होने की स्थिति में सीधी कार्यवाही की जाएगी।

 दिनांक 17/11/2025 के सर्कुलर के आधार पर दिनांक 01/12/2025 से रिटेंशन में आवास लिए हुए सेवानिवृत्त कर्मियों का आवास किराया लगभग 300 गुना लिया जाना है । यूनियन इस आदेश का विरोध करते हुए मांग किया है कि खदानों के लिए अलग से आवास नीति बनाया जाए जिससे खदानों में सौहार्द का वातावरण बना रहे ज्ञात हो खदान एक बार भी लीज स्कीम नहीं आया है। भिलाई में आवास लाइसेंस पद्धति से दिया जा रहा है खदानों में किसी प्रकार की लाभ सेवा सेवा निवृत कर्मियों को नहीं मिल रहा है।

सेवानिवृत्त कर्मचारियों को रिटेन्शन में जमानत राशि भिलाई की तर्ज पर 9 लाख रूपये जमा करना पड़ता है, जबकि भिलाई शहरी क्षेत्र में आता है। अतः रिटेन्शन की जमानत राशि 2 लाख रूपये किया जाए। रिटेन्शन में जमानत लेने वाले कर्मचारियों की नौकरी की अवधि 5 वर्ष से कम किया जाए।
विगत कुछ वर्षों में खदानों में चलने वाली मशीनरी के रख-रखाव में काफी कमी आई है जिसके कार्य करते समय दर्घटना का भय बना रहता है। इस कारण उत्पादन- उत्पादकता भी कमी आ सकती है। 

सारी मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ राज्य खदान श्रमिक संघ पदाधिकारियों के द्वारा इस विषय में चर्चा हुई और मांगपत्र सौंपकर जल्द जल्द इसका निराकरण करने की आशा जताई इस मौके पे छत्तीसगढ़ राज्य खदान श्रमिक संघ अध्यक्ष  राजेंद्र बेहरा  महासचिव  अनिल यादव ,  अजय मिश्रा मोहम्मद नसीम कुरैशी, विजय भंज ,के.शेष सांई उपस्थित रहे।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!