दल्ली राजहरा शुक्रवार 28 नवम्बर 2025 भोजराम साहू 9893 765541 ➡️????????प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता ????????⬅️ (भारतीय संविधान, मानव अधिकार एवं छत्तीसगढ़ व भारत के सामान्य ज्ञान पर आधारित थी।)???? विवेकानंद समूह ने प्रथम स्थान, ????शास्त्री समूह ने द्वितीय स्थान तथा ????अंबेडकर समूह ने तृतीय स्थान पर रहे ➡️????????पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता????????⬅️ विषय _ “अनेकता में एकता” ???? प्रथम स्थान प्रीति निषाद( एम.ए. तृतीय सेमेस्टर समाजशास्त्र )???? नेहा यदु (बी.एस.सी. प्रथम सेमेस्टर ) _ द्वितीय स्थान???? हरप्रीत कौर (पन्नु बी.ए. तृतीय सेमेस्टर ने तृतीय स्थान ) शासकीय नेमीचंद जैन महाविद्यालय दल्लीराजहरा की प्राचार्य डॉ. कविता सिंह के मार्गदर्शन में राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा दिनांक 26 नवंबर को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान एवं कार्यक्रम प्रभारी डॉ. सरिता स्वामी ने संविधान के विषय में अपने विचार व्यक्त किया तथा प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी प्रतियोगियों को शुभकामनायें दी। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भारतीय संविधान, मानव अधिकार एवं छत्तीसगढ़ व भारत के सामान्य ज्ञान पर आधारित थी, जिसमें नौ समूह अंबेडकर, पटेल, तिलक, शास्त्री, गाँधी, गोखले, विवेकानंद, नेहरू, आजाद के नाम से विद्यार्थियों ने अपनी सहभागिता दी। प्रत्येक समूह में चार-चार विद्यार्थी शामिल हुए, कुल चार राउंड के बाद ही परिणाम सुनिश्चित हुआ। उक्त प्रतियोगिता में विवेकानंद समूह ने प्रथम स्थान, शास्त्री समूह ने द्वितीय स्थान तथा अंबेडकर समूह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।इसी तरह पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता ‘अनेकता में एकता विषय पर केंद्रित था, जिसमें प्रथम स्थान प्रीति निषाद एम.ए. तृतीय सेमेस्टर समाजशास्त्र ने, नेहा यदु बी.एस.सी. प्रथम सेमेस्टर ने द्वितीय स्थान एवं हरप्रीत कौर पन्नु बी.ए. तृतीय सेमेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का संचालन डॉ. प्रवीण गुप्ता ने किया तथा समयपाल शिकलेश नरेटी एवं गणक के रूप में श्री योगश साहू एवं श्री किशोर पटेल का योगदान रहा।उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापको में डॉ. ए. जॉन, श्रीराजेश कुमार ठाकुर श्रीमती यामिनी देवी, श्रीमति कांती नेताम श्रीमती अनिता ठाकुर, श्री दिनेश माखीजा, श्री देवदत्त शर्मा, श्री महावीर जैन, डॉ. कमल बोदले, श्री मोहन लाल, श्री डिगेन्द्र बघेल, कु. माधुरी देवांगन सहित महाविद्यालय के विद्यार्थी बडी संख्या में उपस्थित थे ।Spread the lovePost navigationछत्तीसगढ़ राज्य खदान श्रमिक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य महाप्रबंधक राजहरा खदान समूह को प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा मांग पत्र..! “फरवरी_ 2026 के इस महाशिवरात्रि को हरित ( ग्रीन ) महाशिवरात्रि के रूप में मनाये।” :— पंडित प्रदीप मिश्रा