दल्ली राजहरा 02 दिसम्बर 2025

भोज राम साहू 9893765541

वार्ड क्रमांक 18 के बूथ 203 एवं 204 में कार्यरतBLO बहन द्वारा अत्यंत परिश्रम और निष्ठा के साथ 100 प्रतिशत SIR फ़ॉर्म भरने का कार्य सफलता पूर्वक पूर्ण किया गया।उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिएसमाजसेवी एवं भाजपा मंडल मंत्री समर्थ लखानी द्वारा उन्हें साड़ी भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में कार्यरत दो मीतानीन बहनें भी उपस्थित रहीं। दोनों मीतानीन बहनें स्वास्थ्य सेवाओं,महिला एवं बाल देखभाल तथा जन-जागरूकता के क्षेत्र मेंमहत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करती हैं।उनके निरंतर सेवाभावी कार्यों की सराहना करते हुएउन्हें भी साड़ी भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर समर्थ लखानी ने कहा कि“जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कर्मठ साथियों का सम्मान करनाहम सभी का दायित्व है। इनका परिश्रम समाज और संगठन कीमजबूत नींव है।”

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

error: Content is protected !!