युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही भूपेश सरकार: अनिल साहू

दुर्ग। छत्तीसगढ़ मे पीएससी घोटाले पर प्रदेश कांग्रेस की “सरकार को घेरते हुए हुए वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल साहू ने कहा है कि पीएससी घोटाला छत्तीसगढ़ के मेधावी छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। इस मामले में उच्च न्यायालय ने भूपेश सरकार का काला चेहरा उजागर कर दिया है। उन्होंने कहा कि जब से कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी है तब से सभी प्रकार की भर्ती प्रक्रियाओं को लेकर सवाल खड़े हो रहे है। 2021 की लोक सेवा आयोग राज्य सेवा परीक्षा के परिणाम में जिस प्रकार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष, सचिव प्रदेश के अन्य उच्च अधिकारी एवं कांग्रेस पार्टी के नेताओं के परिजन बड़ी संख्या में नियुक्त हुए उससे बेरोजगारों के साथ हो रहे अन्याय का पर्दाफाश हो गया है।  पीएससी जांच के बजाय सबूत को नष्ट करने की कोशिश में लगा है आयोग, सभी युवा उम्मीदवारों को न्यायालय पर पूरा भरोसा है.
अधिकारी या नेता के बच्चे परीक्षा में चयनित क्यों नहीं हो सकता, पर न्यायालय ने एक साथ 18 अधिकारी व नेताओं के परिजनों की भर्ती पर प्रश्न खड़ाकर दिया है। उन्होंने कहा कि यह कैसे हो सकता है।अब घोटाले में माननीय न्यायाधीश ने लोक सेवा आयोग पर गंभीर टिप्पणी की है, न्यायालय ने अध्यक्ष टामन सोनवानी के सच सबके सामने ला दिया है। उन्ही के रिश्तेदार एक साथ कैसे सिलेक्ट हो सकतें हैं। युवाओं को केवल न्यायालय पर पूरा भरोसा है। वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल साहू ने युवाओं के भविष्य के साथ लोक सेवा आयोग में खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए भारी अनियमितता, धांधली और भाई-भतीजाबाद का बोलबाला होना बताया उन्होंने कहा कि परीक्षा परिणाम में भाई भतिजावाद का भांडा फूटने के बाद अधिकारी और नेताओं के बच्चों के नाम आयोग के सामने आए थे। तब से मुख्यमंत्री सबूत को नष्ट करने की कोशिश में लगे हुए हैं।

Spread the love
News Desk

By News Desk

hamaradallirajhara.in "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!