दल्ली राजहराबुधवार 22 अप्रैल 2026भोजराम साहू 9893 765541समाजसेवी वरिष्ठ साहित्यकार एवं पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस डॉ . शिरोमणि माथुर ने प्रशासन और बी.एस.पी प्रबंधन से महामाया रोड पर दिन तीन बार पानी छिड़काव करने की मांग की है । आयरन ओर लेकर निकलने वाले भारी वाहनों की निरंतर आवा जाही के कारण दल्ली से महामाया जाने वाले रोड पर सुबह से ही धूल छायी रहते है अत्यधिक गाड़ी की आवा जाही से रोड खराब हो गया है इसलिए धूल के गुब्बारे हवा में उड़ते रहते है जिससे लोगों को सांस लेने में भारी तकलीफ हो रही है । उस रोड पर लोगों का आना जाना दूभर हो गया है धूल इस हद तक उड़ते है कि लोगों का खाना बनाना भी दूभर हो जाता है धूल घरों के अन्दर तक भर जाती है,क्योंकि सुबह से माइंस की गाड़ियां उस रोड पर चलती रहते है और दिन भर धूल उड़ते रहते है ।इस धूल के कारण ग्रामीण सांस नहीं ले पा रहे है जो कि स्वास्थ के लिए अत्यंत घातक है शासन दल्ली राजहरा व महामाया माइंस क्षेत्र में पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं तो दे नहीं पा रही है उल्टे हवा में धूल के कारण बीमारियों का उपहार दे रही है ।अतः लोगो के स्वास्थ्य को देखते हुये महामाया रोड पर तीन बार पानी छिड़काव किया जाये जिससे लोगों की परेशानी कम हो । लोगो के स्वास्थ्य सुविधाओं का ध्यान रखना शासन व बी. एस .पी प्रबंधन की प्राथमिकता में होना चाहिए।Spread the lovePost navigationसपनों की नई उड़ान..! आरटीई ने बदली नन्हीं भाविका और उसके परिवार की दुनिया । रायपुर में 24 अप्रैल को IABF फाइट नाइट दंगल छत्तीसगढ़ vs मध्यप्रदेश के बीच होंगे रोमांचक मुकाबले |