दल्ली राजहरा
बुधवार 22 अप्रैल 2026
भोजराम साहू 9893 765541

 

        “अंबुजा मॉल में शाम 6 बजे से आयोजन”

 

 छत्तीसगढ़ एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में 24 अप्रैल 2026 को राजधानी रायपुर के अंबुजा मॉल में भव्य IABF फाइट नाइट दंगल का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश के शीर्ष बॉक्सिंग खिलाड़ियों के बीच जोरदार मुकाबले देखने को मिलेंगे।
 15 जिलों के 60 खिलाड़ियों ने लिया चयन ट्रायल में भाग
19 अप्रैल को सुभाष स्टेडियम, रायपुर में आयोजित चयन प्रतियोगिता में प्रदेश के लगभग 15 जिलों से 60 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पुरुष वर्ग: 50, 57, 61, 72, 79 किग्रा महिला वर्ग: 53, 57, 66 किग्रा । पूरे छत्तीसगढ़ की टीम में कुल 5 पुरुष एवं 3 महिला खिलाड़ी चयनित किए गए हैं। इनमें से बालोद जिले के 1 पुरुष एवं 3 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। खास बात यह है कि इन में से 1 पुरुष एवं 2 महिला खिलाड़ी दल्ली राजहरा मार्शल आर्ट क्लब के हैं। इस प्रकार बालोद जिले का प्रदर्शन बेहद सराहनीय रहा है, जो जिले में बॉक्सिंग के उभरते हुए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को दर्शाता है।

 बालोद जिले के खिलाड़ी चयनित
बालोद जिले से 4 खिलाड़ियों का चयन हुआ, जिनमें शामिल हैं।

– शुभम कुमार निषाद (50 किग्रा)

– जैस्मिन साहू (57 किग्रा)

– पल्लवी साहू (66 किग्रा)

– खिलेश्वरी साहू (53 किग्रा)

ऑर्गेनाइजिंग टीम की महत्वपूर्ण भूमिका

इस आयोजन को सफल बनाने में दल्ली राजहरा के लखन कुमार साहू, प्रणव शंकर साहू एवं अमन यादव ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी के रूप में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश मिश्रा 24 अप्रैल को रायपुर पहुंचेंगे। उनके साथ अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी (सेक्रेटरी एवं प्रेसिडेंट स्तर) भी उपस्थित रहेंगे। इस दौरान आयोजित रेफरी एवं जज प्रशिक्षण/परीक्षा में शामिल प्रतिभागी: ओंकार साहू, तनुजा साहू, हरबंस कौर, किशोर नाथ योगी, मिलन, गगन सोनी, नमिता, निको, बरखा जगत, डोली वर्मा, त्रिवेणी, आशुतोष साहू एवं प्रणव शंकर साहू 

 खिलाड़ियों के लिए विशेष सुविधाएं (पूरी तरह निःशुल्क)
आयोजन में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए एंट्री फीस पूर्णतः निःशुल्क रखी गई है । आवास एवं भोजन की व्यवस्था भी निशुल्क की गई है । खिलाड़ियों से किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा । इस पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मंच प्रदान करना है।
 “रोड TO लॉस एंजेलिस 2028” से जुड़ा आयोजन जिससे यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विजेताओं को मिलेगा कैश प्राइज व बॉक्सिंग किट प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को नगद पुरस्कार बॉक्सिंग किट प्रदान किया जाएगा खेल विशेषज्ञों  ने कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हैं, बल्कि प्रदेश में बॉक्सिंग खेल को नई दिशा और पहचान देते हैं।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!