दल्ली राजहरा
गुरुवार 23 अप्रैल 2026
भोजराम साहू 9893 765541

 

 डौंडी ब्लॉक के ग्राम पंचायत चिहरो के आश्रित ग्राम साल्हे _2 निवासी सूरज राम गावड़े की कुछ दिनों से तबियत खराब होने के कारण चल नहीं पा रहे थे । परिजन नित्यकर्म के लिए रोज उसको उठा बाहर निकलते थे जिसमें उसके परिवार के लोग दिक्कत हो रही थी । उन्होंने अपनी समस्या बताते हुए व्हीलचेयर के लिए जनपद सदस्य तुलेश्वर हिचामी से अनुरोध किया । जनपद सदस्य ने तत्काल समाज कल्याण विभाग से बात कर उनके लिए व्हील चेयर की व्यवस्था की ।  

  सूरज राम गावड़े एवं उनके परिवार के सदस्यों ने जनपद सदस्य का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। जनपद सदस्य तुलेश्वर हिचामी ने कहा कि जनता द्वारा हमे जन सेवा करने का का मौका दिया है तो हम भी जनता के सुख और दुख के बेला में खड़े रहेंगे । उन्होंने विशेष सहयोग के लिए जिला पंचायत सदस्य बालोद मिथलेश निरोटी ग्राम पंचायत चिहरो सरपंच कमिथला गावड़े को सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया ।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!