दल्ली राजहरा

रविवार 26 अप्रैल 2026

भोजराम साहू 9893 765541

विश्व मलेरिया दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन 

विश्व मलेरिया दिवस का आयोजन उप स्वास्थ्य केन्द्र टाऊन शिप में किया गया । स्वास्थ्य सुपरवाइजर रेखू राम साहू ने स्वास्थ्य कर्मचारियों को मलेरिया के लक्षण एवं रोकथाम के उपाय के विषय में जानकारी दिया । विश्व मलेरिया दिवस का थीम है “हम सब ने ठाना है, मलेरिया को मिटाना है” । रेखु राम साहू ने बताया कि मलेरिया मादा एनाफिलिस मच्छर के काटने से होता है । मलेरिया की पहचान का लक्षण है ठंड के साथ बुखार आना, कपकपी के साथ बदन दर्द, सिर दर्द, बुखार के साथ पसीना आना, हर दुसरे दिन में बुखार आना, जी मिचलाना, जल्दी आना, गंभीर मलेरिया होने से झटका एवं बेहोशी आना, उन्होंने बताया कि कोई भी बुखार मलेरिया हो सकता है इसके लिए खून की जांच अवश्य करवाएं । 

उन्होंने बताया कि मलेरिया रोग घातक हो सकता है रोगी की जान भी जा सकती है । इसके बचाव के लिए निम्नांकित उपाय करने होंगे जिनमें है , अपने घर के आसपास पानी का जमाव न होने दें, आस पास क्षेत्र को स्वच्छ रखें, सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें, मच्छर भगाने के लिए घर में धुएं दें, अनुपयोगी वस्तु छत में न रखें जिसमें पानी जमा होता हो, बुखार आने से तुरंत स्वास्थ्य केन्द्र जाकर अपनी खून की जांच करवाएं एवं डॉक्टर के सलाह से ही आवश्यक दवाई खायें ।

   कार्यक्रम में मलेरिया रोग के संबंध में प्रश्नोत्तरी भी किया गया जहां पर ,सही जवाब देने वालों के लिए तालियां बजाई गई ।आयोजन में सुपरवाइजर लता यादव स्वास्थ्य कर्मचारीगण आशा सोनी, करुणा सोनकुंवर, हेमीन साहू, सारु पिस्दा, संजय ठाकुर, संजय यादव, रश्मि ठाकुर, आवंतिका, पल्लवी साहू, मेघा वर्मा, उपस्थित थी ।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!