दल्ली राजहरा
रविवार 03 मई 2026
भोजराम साहू 9893 765541

 

श्री श्वेतांबर जैन समाज दल्ली राजहरा द्वारा शुक्रवार को अत्यंत भक्तिभाव एवं उल्लास के साथ शिला की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। 

       रथ यात्रा का मार्ग एवं समय:
प्रातः 8:15 बजे श्रीमान संघ महामना मिश्रीलाल जी, प्रकाशचंद जी, प्रदीपकुमार जी, विवेक कुमार जी लोढ़ा परिवार के निवास स्थान से रथ यात्रा का शुभारंभ हुआ। बैंड-बाजे, धार्मिक भजनों एवं जयकारों के साथ निकली यह शोभा यात्रा ज्ञानु पेट्रोल पंप से मुड़कर फायर ब्रिगेड होते हुए श्री श्वेतांबर जैन मंदिर जी पहुंची। मार्ग में समाजजनों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर रथ यात्रा का स्वागत किया।

      मुख्य कार्यक्रम  
मंदिर जी पहुंचने के पश्चात अटल योग सदन में दोनों नए परमात्मा को विराजमान करने हेतु चढ़ावा बोला गया। तत्पश्चात संपूर्ण कार्यक्रम के लाभार्थी लोढ़ा परिवार का बहुमान-सम्मान किया गया। समाजजनों ने परिवार की धर्म प्रभावना की मुक्त कंठ से अनुमोदना की।
      शिला अभिषेक 
इसके उपरांत  जैन भवन में शिला के अभिषेक का कार्यक्रम आयोजित हुआ। अभिषेक करने वाले श्रावक-श्राविकाएं पूजा के वस्त्र धारण कर सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का समापन गौतम प्रसादी के साथ हुआ।

गुरु भगवंतों का सान्निध्य 
इस पावन अवसर पर पूज्य आचार्य श्री जिन पीयूष सागर सूरीश्वर जी महाराजा एवं नूतन आचार्य पूज्य सम्यक रत्न सागर सूरीश्वर जी महाराजा आदि ठाना 6 का मंगल सान्निध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ। आचार्य श्री के मंगल प्रवचन से समस्त समाजजन लाभान्वित हुए।

लाभार्थी परिवार  
इस संपूर्ण धर्म प्रभावना वाले आयोजन के लाभार्थी श्रीमान संघ महामना मिश्रीलाल जी, प्रकाशचंद जी, प्रदीपकुमार जी, विवेक कुमार जी लोढ़ा परिवार रहे। समाज ने परिवार की इस पुण्य अनुमोदना की।
कार्यक्रम में जैन समाज के सैकड़ों महिला-पुरुष एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!