दल्ली राजहरा
रविवार 03 मई 2026
भोजराम साहू 9893 765541
जन समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए लगेंगे शिविर ।

तोरण लाल साहू (अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मुख्यमंत्री विष्णु देवसाय के नेतृत्व एवं नगरी प्रशासन मंत्री अरुण साव के मार्गदर्शन में प्रदेश भर में शुरू किया जा रहे बहु प्रतीक्षित सुशासन तिहार का आयोजन मंगल वार 5 मई 2026 को दल्ली राजहरा के नगर पालिका परिषद में होने जा रहा है ।शासन के इस महत्वकांक्षी पहल के तहत आम नागरिकों की समस्याओं शिकायतें और मांगों पर त्वरित निराकरण के उद्देश्य से यह शिविर का आयोजन होगा । प्रदेश भर के इस अभियान से शासन प्रशासन सीधे जनता के बीच पहुंचकर समस्याओं का समाधान करेंगे । इस दौरान विभिन्न विभाग के अधिकारी कर्मचारी तथा जनप्रतिनिधि मौके पर मौजूद रहेंगे और समस्या सुनकर उनका यथासंभव तत्काल निराकरण करेंगे ।सरकार की मंशा है कि जनता को छोटे-छोटे कार्यों के लिए दफ्तरों के चक्कर न लगाना पड़े बल्कि प्रशासन स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर सेवा उपलब्ध करवाएं ।इस शिविर में लंबे समय लंबीत राजस्व प्रकरण राशन कार्ड पेंशन सड़क बिजली पेयजल यातायात सामाजिक सुरक्षा योजना आयुष्मान कार्ड श्रमिक पंजीयन शिक्षा संबंधी समस्या एवं अन्य जनहित के मामले के लिए यह शिविर बेहद उपयोगी साबित होगा । लोगों को चाहिए कि वह अपनी समस्याओं से संबंधित दस्तावेज के साथ शिविर में पहुंचे यह शिविर सुशासन त्यौहार केवल शिकायत निवारण कार्यक्रम नहीं है बल्कि यह सरकार एवं जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने का अभियान है ।
 उन्होंने सभी नगर वासियों समाजसेवी सभी जनप्रतिनिधियों सभी संगठन से अपील कि है कि अधिक से अधिक की संख्या में शिविर में आकर अपनी समस्या एवं संबंधित विभागों से समस्या का निराकरण करवाएं एवं सहयोग करें ।

छत्तीसगढ़ सुशासन तिहार 2026: जरूरी दस्तावेज 

 

1 मई से 10 जून 2026 तक चल रहे सुशासन तिहार में आवेदन के लिए कोई एक फिक्स लिस्ट नहीं है। आपकी समस्या/मांग के हिसाब से दस्तावेज लगेंगे। 

1. बेसिक दस्तावेज – हर आवेदन के साथ रखें ।ये हर तरह की शिकायत/मांग के लिए जरूरी हैंआधार कार्ड की फोटोकॉपीमोबाइल नंबर – आवेदन की स्थिति SMS से मिलेगी1 पासपोर्ट साइज फोटोबैंक पासबुक की कॉपी – पेंशन, मजदूरी, योजना का पैसा इसी में आएगा
2. काम के हिसाब से दस्तावेज आपका काम क्या-क्या दस्तावेज चाहिए
राजस्व: नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन 1. पुरानी खसरा-खतौनी/ऋण पुस्तिका की कॉपी 2. रजिस्ट्री/वसीयत/पट्टा 3. शपथ पत्र 4. वारिस होने का प्रमाण
आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र 1. आधार कार्ड 2. 10वीं की मार्कशीट/जन्म प्रमाण पत्र 3. राशन कार्ड/बिजली बिल 4. पटवारी रिपोर्ट/सरपंच प्रमाण पत्र
राशन कार्ड बनवाना/सुधार 1. परिवार के सभी सदस्यों का आधार 2. पुराना राशन कार्ड यदि हो 3. आय प्रमाण पत्र 4. मुखिया की फोटो
आयुष्मान भारत कार्ड 1. आधार कार्ड 2. राशन कार्ड 3. मोबाइल नंबर
उज्ज्वला गैस कनेक्शन 1. महिला मुखिया का आधार 2. राशन कार्ड 3. बैंक पासबुक 4. फोटो
सामाजिक सुरक्षा पेंशन 1. आधार कार्ड 2. उम्र प्रमाण – 60 साल+ 3. आय प्रमाण पत्र 4. बैंक पासबुक 5. दिव्यांग होने पर दिव्यांगता प्रमाण पत्र
मनरेगा मजदूरी भुगतान 1. जॉब कार्ड 2. आधार कार्ड 3. मस्टर रोल की कॉपी यदि हो
बिजली, ट्रांसफार्मर, हैंडपंप समस्या 1. बिजली बिल की कॉपी 2. जगह का फोटो/पता 3. आवेदन सादे कागज पर
दिव्यांग ट्राइसिकल/उपकरण 1. आधार कार्ड 2. दिव्यांगता प्रमाण पत्र 3. फोटो
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!