दल्ली राजहरासोमवार 04 मई 2026भोजराम साहू 9893 765541 श्रमिक दिवस 2026 के उपलक्ष्य में लौह अयस्क समूह राजहरा में ठेका श्रमिकों को समर्पित एक नयी पहल के तहत दिनांक 02/05/2026 को सिटिजन क्लब राजहरा में श्रमिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आर बी गहरवार, मुख्य महाप्रबंधक (खदान) उपस्थित थे। विशेष अतिथि के रुप जयप्रकाश, महाप्रबंधक प्रभारी (राजहरा खदान) तथा बिपिन कुमार, महाप्रबंधक प्रभारी (दल्ली खदान) कार्यक्रम में उपस्थित थे। तुषार राय चौधरी मानव संसाधन विभाग सहायक महाप्रबंधक ( भिलाई) ने अपने स्वागत भाषण में सभी का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी दी एवं खदान की परंपरानुसार कार्यक्रम में धनराज साहू ने सुरक्षा संबंधित जानकारी दी। गिरीश मढ़रिया ने कहा कि श्रमिकों के सम्मान हेतु खदान क्षेत्र में सुरक्षा, कार्य प्रदर्शन, अनुशासन, व्यवहार, उपस्थिति आदि मानकों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 54 ठेका श्रमिकों का सम्मान किया गया, जोकि उनके कौशल को न केवल मान्यता प्रदान करता है वरन अन्य श्रमिकों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रेरित करेगा। कार्यक्रम में खदान के ही कुछ प्रतिभाशाली श्रमिकों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों द्वारा अपने कला का प्रदर्शन किया और लोगों का मनोरंजन भी किया। ठेका श्रमिक वासु द्वारा राष्ट्र के विकास में श्रमिकों की भागीदारी को दिखाते हुए आकर्षक रंगोली बनाया गया था । जिसकी सभी ने भूरि भूरि प्रशंसा की। इन प्रतिभाशाली श्रमिकों का भी सम्मान अतिथियों द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में खदान में श्रमिकों के महत्व को दर्शाते हुए उनके सम्मान के इस पहल के लिए मानव संसाधन विभाग की प्रशंसा की। इस कार्यक्रम में शहीद अस्पताल के डाॅ. जाना, खदान के अधिकारी गण कुमार शिवेश, धनजय सिंह, बिरेन्द्र कुमार, प्रवीण मराठे, धनराज साहू, डाॅ अमित पाण्डे, श्रमिक यूनियन के पदाधिकारी गण कमलजीत मान, प्रकाश क्षत्रिय, राजेन्द्र बेहरा, अनिल यादव, लखन चौधरी, तिलक मानकर, सोमनाथ उइके, मुश्ताक खान आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मानव संसाधन विभाग के सहायक प्रबंधक शैलेष पटनायक ने किया और आभार प्रदर्शन उप प्रबंधक गिरीश मढ़रिया ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मानव संसाधन विभाग के संतराम साहू, रतिश मिश्रा, एम डी चंद्राकर, हरक राम साहू, रुपेश्वरी डडसेना, मानसी, अनिता ने अपना भरपूर सहयोग प्रदान किया। Spread the lovePost navigationरोहित साहू अपना जन्म दिन पुष्पा अस्पताल में फल वितरण कर सेवा कार्य के रूप मनाया।