दल्ली राजहरा
सोमवार 04 मई 2026
भोजराम साहू 9893 765541

 

( सामाजिक दिव्यांगो को किया गया सम्मानित )

तहसील साहू संघ, दल्ली राजहरा द्वारा पापमोचनी एकादशी के पावन अवसर पर समाज की आराध्य देवी संत शिरोमणि भक्त मां कर्मा जयंती के उपलक्ष्य में 14 एवं 15 मार्च को दो दिवसीय सामूहिक नि:शुल्क आदर्श विवाह एवं जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया था। इसी आयोजन की समीक्षा हेतु बस स्टैंड स्थित साहू सदन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में तहसील साहू संघ के कोषाध्यक्ष घनाराम साहू द्वारा विभिन्न परिक्षेत्रों से प्राप्त सहयोग राशि एवं दानदाताओं के योगदान सहित कार्यक्रम के आय-व्यय का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। समीक्षा के दौरान सभी परिक्षेत्रीय अध्यक्षों ने अध्यक्ष शीतल साहू के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम को अब तक का सर्वोत्तम आयोजन बताया।

अपने संबोधन में अध्यक्ष शीतल साहू ने सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन एवं आप सभी के सहयोग से कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा। उन्होंने आगामी वर्ष से नि:शुल्क आदर्श विवाह के साथ समाज में विधवा एवं विधुर पुनर्विवाह को भी शामिल करने का प्रस्ताव रखा, जिसे उपस्थित जनों द्वारा सराहा गया।

ज्ञात हो कि आदर्श विवाह कार्यक्रम के दौरान भव्य कलश यात्रा निकाली गई थी, जिसमें लगभग 1000 से अधिक समाज के महिला-पुरुष एवं बच्चों ने सहभागिता की। इस यात्रा में समाज के चार दिव्यांग गजानंद साहू, मेघनाथ साहू, कुमारी लीला साहू एवं कुमारी सरस्वती साहू की विशेष भागीदारी रही। उनकी प्रेरणादायक सहभागिता के लिए उन्हें प्रतीक चिन्ह एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही आदर्श विवाह के प्रेरक के रूप में कार्य करने वाले केशव साहू (पूर्व सचिव तहसील साहू संघ, डौंडी ) एवं मनोहर साहू (परिक्षेत्र अध्यक्ष) को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा के अध्यक्ष एवं पूर्व तहसील अध्यक्ष तोरण लाल साहू को भी श्रीफल एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।

अपने उद्बोधन में तोरण लाल साहू ने कहा कि समाज की यह सक्रियता सराहनीय है, किन्तु आगामी वर्ष और अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। उन्होंने सफल आयोजन के लिए अध्यक्ष शीतल साहू एवं उनकी पूरी टीम को बधाई दी।

तहसील साहू संघ के सचिव राजेश साहू ने जानकारी दी कि इस वर्ष प्रदेश साहू संघ के निर्देशानुसार मां भानेश्वरी जयंती संभाग स्तर पर मनाई जाएगी, जिसके लिए दुर्ग संभाग अंतर्गत जिला बालोद के ग्राम सनौद का चयन किया गया है। जिसमें सभी परिक्षेत्रीय अध्यक्षों को कार्यक्रम में पूरे परिक्षेत्र के लोगो के साथ उपस्थित होने की अपील की गई साथ ही उन्होंने समाज की आराध्य देवी मां कर्मा के भव्य मंदिर जिला बालोद में निर्माण हेतु सभी से सहयोग की अपील की।

कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष गोविंद राम साहू द्वारा किया गया।

बैठक में विभिन्न परिक्षेत्रों से आए अध्यक्षगण—पीयूष साहू, गजाधर साहू, आसाराम साहू, हेमंत साहू, मनोहर साहू, कमलेश साहू एवं श्रीमती लिली साहू—ने अपने विचार व्यक्त करते हुए आयोजन की सराहना की। पूर्व अध्यक्ष लैलन साहू एवं मोहनलाल साहू ने भी अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से विजय कुमार साहू, अंजू साहू, अजीत राम साहू, नवीन साहू, सुनील साहू, संतोष कुमार साहू, गजेंद्र साहू, शंकर लाल साहू, कृपाराम साहू, धनराज साहू, राकेश साहू, आसाराम साहू, राजकुमार साहू, देवेंद्र साहू, हेमंत दास साहू, दामिनी साहू, तरुणा साहू, उमा साहू, गीतांजलि साहू, माधुरी साहू, रामेश्वरी साहू विमला साहू तनु साहू लोचन साहू कुंती साहू सहित अनेक सामाजिक बंधुओ ने अपनी सहभागिता दी ।

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!