दल्ली राजहरा मंगल वार 05 मई 2026 भोजराम साहू 9893 765541“पश्चिम बंगाल की जीत शोषण,आतंक और भय के युग का अंत है ।”:–सौरभ लूनिया पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक एवं प्रचंड जीत पर भाजपा जिला महामंत्री सौरभ लूनिया ने बंगाल की देव तुल्य जनता एवं समस्त कर्मठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।सौरभ लूनिया ने कहा कि “बंगाल की जनता ने तुष्टिकरण और गुंडाराज को जड़ से उखाड़कर राष्ट्रवाद का कमल खिलाया है। यह जीत माँ-माटी-मानुष के नाम पर हुए छल के विरुद्ध दिया गया करारा जवाब है।”उन्होंने कहा कि यह जीत भ्रष्टाचार, हिंसा और कुशासन के खिलाफ दिया गया स्पष्ट जनादेश है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के मंत्र तथा गृहमंत्री श्री अमित शाह जी की अचूक रणनीति पर जनता ने पूर्ण विश्वास जताया है।उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा सरकार के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल “सोनार बांग्ला” के संकल्प को साकार करेगा। बंगाल के प्रत्येक बूथ कार्यकर्ता के त्याग और परिश्रम को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि यह विजय लाखों कार्यकर्ताओं के खून-पसीने का परिणाम है।इस ऐतिहासिक जीत की खुशी में दल्ली राजहरा के गुप्ता चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष श्री रामेश्वर साहू जी के नेतृत्व में आतिशबाजी कर झालमुड़ी व मिठाई बाँटकर जीत का जश्न धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा मण्डल मे निवासरत प्रदेश पदाधिकारी -जिला पदाधिकारी -नगर पालिका अध्यक्ष -उपाध्यक्ष -पार्षदगण -मोर्चा -प्रकोष्ठ के पदाधिकारी -युवा मोर्चा पदाधिकारी – सदस्यगण -ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Spread the lovePost navigationशराब पीने के लिए लुट पाट करने वाले तीन आरोपियों को बालोद पुलिस ने किया गिरफ्तार । सेजस दल्ली राजहरा में प्रवेश के लिए होगा कल लॉटरी ,अभिभावक से समय पर पहुंचने की कि अपील।