दल्ली राजहरा
बुधवार  06 मई 2016
भोज राम साहू 9893765541
सुशासन तिहार- 2026 नगर पालिका परिसर दल्ली राजहरा 

 

 

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत बालोद जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन निरंतर जारी है। इसके अंतर्गत आज बालोद जिले के नगर पालिका परिषद कार्यालय दल्ली राजहरा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।

 

समाज कल्याण विभाग द्वारा नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा में सुशासन तिहार 2026 का आयोजन किया गया । नगर पालिका में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में दल्ली राजहरा के पूरे 27 वार्डो के वार्डवासी सम्मिलित हुए।

 श्रीमति दिव्या उमेश मिश्रा ( कलेक्टर जिला बालोद ), चंद्रकांत कौशिक ( अपर कलेक्टर ) शिवर में सम्मिलित हुए । नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा में सुरेश कुमार साहू (अनुविभागी अधिकारी डौंडी ) तोरण लाल साहू (अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा ) सीमा बक्शी (मुख्य नगर पालिका अधिकारी ) मुख्य अतिथि के रूप में सौरभ लूनिया (उपाध्यक्ष जिला एथलेटिक संघ एवं भाजपा जिला महामंत्री) विकास पाटले ( नगर पुलिस अधीक्षक)

रामेश्वर साहू ( भाजपा मंडल अध्यक्ष ) रतिराम राम कोसमा (अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ) रवि जायसवाल ( पूर्व उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद ) टी .ज्योति (पार्षद वार्ड क्रमांक 26 ) भूपेंद्र श्रीवास्तव तरुण कुमार साहू सुरेश जयसवाल मेवा लाल पटेल राकेश द्विवेदी सुरेंद्र बेहरा एवं अनेक जनप्रतिनिधि तथा नगर पालिका परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे ।

 

 जिले के ग्रामीण एवं नगरीय निकायों के अंतर्गत आज दल्ली राजहरा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर के दौरान हितग्राहियों को शासन के विभिन्न जन कल्याणकारी लाभान्वित किया गया। 

 

 दल्ली राजहरा में आयोजित शिविर के दौरान गर्भवती माताओं को सुपोषण किट भेंटकर उनका गोदभराई के रस्म को पूरा किया गया। शिविर में कुपोषित बच्चों को सुपोषण किट प्रदान करने के अलावा किशोरी बालिकाओं को सेनेटरी नेपकीन एवं स्वच्छता किट भी वितरण किया गया। इसके अलावा नगर पालिका कार्यालय दल्ली राजहरा में आयोजित शिविर में हितग्राहियों को नया राशन कार्ड, आवास पूर्णता प्रमाण पत्र प्रदान करने के अलावा समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत हितग्राहियों को श्रवण यंत्र एवं छड़ी भी प्रदान किया गया।

 

इस दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने शिविर में उपस्थित बीमार व्यक्ति रामलाल से मुलाकात कर खण्ड चिकित्सा अधिकारी को तत्काल इसका समुचित इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

शिविर में विभिन्न विभागों की स्टाल लगाए गए थे जिनमें विद्युत विभाग, समाज कल्याण विभाग, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, राशन कार्ड , राजस्व विभाग, पेंशन विभाग , प्रधान की स्वर निधि योजना , खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग , स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग , पशुधन विभाग ,

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना विभाग , उद्यान की विभाग ,महिला एवं बाल विकास विभाग , साइबर क्राइम के संबंध में जानकारी देने साइबर विभाग जिला बालोद ,परिवहन विभाग , श्रम विभाग , आधार कार्ड विभाग , राजस्व विभाग ,आपदा प्रबंधन विभाग शिक्षा विभाग ।
जैसे अनेक शिविर लगाए गए थे। शिविर के माध्यम से समस्त विभागों के द्वारा अपने-अपने विभाग की योजनाएं आम जनता के बीच रखी गई । साइबर सेल बालोद की ओर से मोबाइल और विभिन्न अप के माध्यम से जनता के बीच हो रही साइबर अपराध का विस्तार से जानकारी दिया गया । तुलसीराम साहू ने नशा मुक्ति के संबंध में जानकारी दिया ।

 

शिक्षा विभाग के द्वारा बच्चों को शिक्षा शिक्षित करने एवं स्कॉलरशिप की योजनाओं के बारे में बताया गया तो ध्यान की विभाग के द्वारा कम लागत में उन्नत कृषि के संबंध में जानकारी दी गई स्वास्थ्य विभाग के द्वारा आयुष्मान भारत योजना के संबंध में जानकारी दिया जाए तो विद्युत विभाग के द्वारा सौर ऊर्जा के संबंध में बताया गया ।

 

 नगर पालिका दल्ली राजहरा में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 501 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसमें से 98 आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आम नागरिकों को सुशासन तिहार के आयोजन के उद्देश्यों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। श्रीमती मिश्रा ने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा सुशासन तिहार के माध्यम से शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं को सभी वर्गों के लोगों तक पहुँचा कर उनका समुचित क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि राज्य शासन के निर्देशानुसार बालोद जिला प्रशासन द्वारा सुशासन तिहार के अंतर्गत आम जनता से प्राप्त सभी आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने महतारी वंदन योजना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना से लाभ लेने हेतु बड़ी संख्या में महिला बहनों ने आवेदन किया है। लेकिन वर्तमान में राज्य स्तर से इसका पोर्टल बंद है। श्रीमती मिश्रा ने कहा कि राज्य स्तर से महतारी वंदन योजना का पोर्टल प्रारंभ होने पर इस योजना से पात्रतानुसार हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा।

  इस अवसर पर कलेक्टर ने हितग्राहियों को आयुष्मान योजना एवं वय वंदन कार्ड योजना से लाभ लेने हेतु आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरा करने को कहा। 

कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने तेजी से घटते भूजल के स्तर के फलस्वरूप भविष्य में आने वाली पानी की समस्या के संबंध में जानकारी देते हुए पानी के संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य में महत्वपूर्ण भागीदारी निभाने की अपील भी की। उन्होंने समय रहते इस भीषण समस्या की रोकथाम के उपाय सुनिश्चित करने हेतु पानी के एक-एक बूंदों का सदुपयोग करने की अपील की । अधिक से अधिक जल संरचनाओं के निर्माण करने के अलावा अपने-अपने घरों में अनिवार्य रूप से सोख्ता गड्ढा का निर्माण करने के लिए भी कही ।

 

नगर पालिका कार्यालय परिसर दल्ली राजहरा में आयोजित शिविर को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राज्य एथेलेटिक संघ के उपाध्यक्ष सौरभ लुनिया ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में राज्य की बागडोर संभालने के बाद सरकार आम जनता के बीच सीधे पहुँचने का प्रयास कर रही है। राज्य सरकार के उसी मंशा के अनुरूप आम जनता के बीच पहुँचकर उसके वास्तविक हालातों से वाकिफ होने तथा उसका समुचित निराकरण सुनिश्चित करने सुशासन तिहार 2026 का आयोजन किया गया है। 

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री तोरण साहू ने सुशासन तिहार के उद्देश्यों के संबंध में जानकारियां दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा पिछले ढाई वर्षों के कार्यालय के दौरान पूरे राज्य एवं जिले की भांति हमारे नगर में भी विकास की अनवरत गंगा बहाई जा रही है। जिसके फलस्वरूप शहर को निरंतर विकास कार्यों का सौगात मिल रहा है।

 

 

उन्होंने शिविर में उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आम जनता से प्राप्त मांगों एवं समस्याओं का समुचित निराकरण हेतु पूरी संवदेनशीलता के साथ कार्य करने को कहा।

 

नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू के द्वारा अपने घरों एवं आसपास के साथ साथ नगर को साफ एवं स्वच्छ रखने एवं अपने घरों के आसपास या कहीं भी हो रहे बाल विवाह को रोकने के लिए शपथ दिलाया ।

 

 

 नगर पालिका दल्ली राजहरा कुल 501 आवेदन प्राप्त हुए थे। इसमें से 98 आवेदनों का निराकरण किया गया। नगर पालिका कार्यालय दल्ली राजहरा में आयोजित शिविर में नगर पालिका के सभी 27 वार्डों के नागरिक गण शामिल हुए। जहां उपस्थित जनों ने सरकार के द्वारा इस शिविर के आयोजन को बहुत ही महत्वाकांक्षी बताया ।

संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन रेखु राम साहू ( स्वास्थ्य सुपरवाइजर डौंडी ब्लॉक ) ने किया ।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!