दल्ली राजहरा सोमवार 11 मई 2026 भोजराम साहू 9893 765541

  दल्ली राजहरा नन्हें सितारें समर कैम्प कार्यक्रम 

दल्ली राजहरा ब्रह्मा कुमारीज़ ज्ञानांजलि भवन में 8 मई 2026 दिन शुक्रवार को नन्हें सितारें समर कैम्प का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया जिसमें दल्ली राजहरा की संचालिका ब्रह्मा कुमारी पूर्णिमा बहिनजी, और ब्रह्मा कुमारी स्वर्णा बहन, ब्रह्मा कुमारी आशा बहन,समाज सेवी छत्तीसगढ़ रत्न डॉक्टर शिरोमणि माथुर बहिनजी ,टी आर राणा डे सर जी ,गीता मरकाम बहन ,गोपेश सोनवानी जी ,ब्रह्मा कुमारी प्रथा बहन ,ब्रह्मा कुमारी मुस्कान बहन इन सभी ने इस कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया ।

ब्रह्मा कुमारी पूर्णिमा बहिनजी ने बताया कि यह कार्यक्रम 8 मई से 14 मई तक चलेगा जिसका समय सुबह 9 बजे से 10 – 30 बजे तक रहेगा जिसमें 5 वीं से 8 वीं  तक के सभी बच्चें भाग ले सकते हैं । इस कार्यक्रम में 60 बच्चें प्रतिदिन आ रहें हैं  ।
 ड्राईंग सिखाते हुए आई टी आई के वरिष्ठ शिक्षक गोपेश सोनवानी जी 
इस समर कैंप में बच्चों को चित्रकला, नाटक, खेल, कविता, संगीत आदि सिखाया जाता है व्यक्तित्व विकास,बौद्धिक विकास, नैतिक मूल्य, चारित्रिक विकास इन सभी पर विशेष मार्ग दर्शन प्रदान किया जायेगा  ।

इस नन्हें सितारें समर कैंप में सभी नन्हें सितारों को हार्दिक निमंत्रण है
संचालिका पूर्णिमा बहन जी ने बतलाया कि 16 मई दिन शनिवार से 7 दिवसीय राजयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा  जिसका समय सुबह — 9 से 10 बजे एवं समय  शाम — 7-30 से 8-30 बजे  तक है । जिसमें सभी आमंत्रित हैं

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

error: Content is protected !!