दल्ली राजहरा
सोमवार 11 मई 2026
भोजराम साहू 9893 765541

स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय धनोरा (दुर्ग) में दिनांक 09.05.2026 को “आदर्श गांव पर व्याख्यान“ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती श्रद्धा पुरेन्द्र साहू, सभापति सहकारिता एवं उद्योग जिला पंचायत, दुर्ग एवं अध्यक्ष श्रद्धा बर्तन संग्रहक एवं पर्यावरण संरक्षक, सहकारी समिति मर्यादित उमरपोटी, दुर्ग, विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री तरुण साहू जी, समाज सेवक एवं श्रीमती रूलेश्वरी बंजारे, सरपंच ग्राम धनोरा तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय. के प्राचार्य  विकास पंचाक्षरी ने की तथा कार्यक्रम के संयोजक Comp. Science विभाग के विभागाध्यक्ष  विश्वनाथ ताम्रकार रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती के चरणों पर पुष्प अर्पित कर, राष्ट्रगीत एवं राज्य गीत अरपा पैरी के गायन से किया गया।

मुख्य अतिथि श्रीमती श्रद्धा पुरेन्द्र साहू एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती रूलेश्वरी बंजारे जी का स्वागत महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथि श्री तरुण साहू का स्वागत डाॅ. हेमा कुलकर्णी के द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती श्रद्धा पुरेन्द्र साहू ने छात्रों को संबोधित करते हुए प्लास्टिक मुक्त प्रदेश एवं प्रदूषण मुक्त कल के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए लिए प्रेरित किया।

उन्होने अपने संबोधन में कहा हम अपनी दिनचर्या से धीरे-धीरे सिंगल यूज प्लास्टिक को कैसे कम करें। श्रद्धा साहू जी ने बताया कि उन्होने 12 वर्ष पहले 100 बर्तनों से बर्तन बैंक की स्थापना की और आज 23 जिलों में यह बर्तन बैंक संचालित हो रहा है, और प्लास्टिक मुक्त प्रदेश के लक्ष्य को साकार कर रहा है। विशिष्ट अतिथि श्रीमती रूलेश्वरी चंद्रशेखर बंजारे एवं श्री तरूण साहू ने अपने संबोधन में ग्राम को आदर्श बनाने के लिए छात्रों को प्रेरित किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं महाविद्यालय के प्राचार्य श्री विकास पंचाक्षरी ने वैश्विक परिदृश्य पर प्रकाश डालते Sustainable Development Goal को प्राप्त करने के लिए भारतीय विरासत वैदिक दिनचर्या, सेवा से संतोष जैसे विषयों पर चर्चा की।

कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन कम्प्यूटर साइंस विभाग के विभागाध्यक्ष श्री विश्वनाथ ताम्रकार ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सहा. प्राध्यापक डाॅ. हेमा कुलकर्णी, श्रीमती कल्पना पाण्डेय शुक्ला, श्रीमती श्वेता साव, श्रीमती छाया साहू, सुश्री अथिति सिंह एवं रितिका अवस्थी, श्री वी. प्रभाकर राव, सुश्री दीपेश्वरी साहू, सुश्री कोमिन ठाकुर, सुश्री नेहा सिदार ने अपनी पूर्ण सहभागिता निभाई एवं बड़ी संख्या में एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें। 

        

  

                                

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!