दल्ली राजहरासोमवार 25 मई 2026भोजराम साहू 9893 765541सामग्री नहीं गिरी, चेक कट गए: जनपद सदस्य ने किया निरीक्षण, जांच की मांग विशेष नारलगुडा का हिसाब 👉CC रोड स्वीकृत __ ₹10 लाख 👉ओपन जिम स्वीकृत__ ₹14.5 लाख 👉चेक जारी __ 14 जनवरी 2025 को ₹12 लाख से ज्यादा 👉काम की स्थिति _ 16 महीने बाद भी अधूरा समाचार शासन ने पैसे दिए, ठेकेदार को चेक मिल गए, लेकिन गांव को न सड़क मिली न जिम। डौंडी ब्लॉक के आदिवासी अंचल ग्राम नारलगुडा में 2 साल से CC रोड और ओपन जिम का काम अधूरा पड़ा है। शनिवार को जनपद सदस्य तुलेश्वर हिचामी ने स्थल का निरीक्षण किया तो अनियमितता की परतें खुल गईं।10 लाख + 14.5 लाख = जीरो काम जनपद सदस्य हिचामी ने बताया कि CC रोड के लिए शासन से 10 लाख और ओपन जिम के लिए 14.50 लाख की स्वीकृति मिली थी। सरपंच को पहली किस्त भी जारी हो गई थी। चेक कटे, सामग्री नहीं आई ग्रामीणों के मुताबिक 14 जनवरी 2025 को ग्राम पंचायत ने ओपन जिम के लिए ‘एवन टेंडर्स’ के नाम 4,90,000 रु और 2,25,400 रु का चेक क्रमांक 091237 से जारी किया। वहीं CC रोड के लिए ‘भारत इंटरप्राइजेस’ के नाम 4,85,100 रु का चेक क्रमांक 091238 काटा गया। हैरानी की बात ये कि जिस दिन चेक जारी हुए, उस दिन तक एक भी ट्रक सामग्री साइट पर नहीं गिरी थी। 16 महीने बाद भी सन्नाटा पहली किस्त जारी हुए 16 महीने बीत चुके हैं, लेकिन न सड़क बनी न जिम लगा। जनपद सदस्य हिचामी ने इसे सीधे भ्रष्टाचार और अनियमितता बताते हुए अधिकारियों से शिकायत की है। उन्होंने मांग की कि काम शासकीय मापदंड और गुणवत्ता के अनुरूप पूरा हो, वरना दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।निरीक्षण के दौरान भाजपा मंडल मंत्री हिंसा राम साहू, राष्ट्रीय मानव अधिकार बालोद के जिलाध्यक्ष राजेश रावटे, उप सरपंच मानसिंह दर्रो समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों में इस बात को लेकर भारी रोष है कि आदिवासी अंचल के विकास का पैसा भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है।Spread the lovePost navigationझीरम घाटी के अमर शहीदों को नमन करेगा दल्ली राजहरा, कल 25 मई को कांग्रेस भवन में ‘शहादत दिवस’ । भा.ज.यु.मो. ने किया कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन ।