दल्ली राजहरा सोमवार 20 सितम्बर 2026 भोजराम साहू 9893 765541 तहसील साहू संघ, दल्लीराजहरा की कर्मा महिला प्रकोष्ठ द्वारा पावन हरितालिका तीज मिलन समारोह का भव्य आयोजन साहू सदन में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की संयोजिका उमा साहू के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह में समाज की मातृशक्ति ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे दिन साहू सदन में छत्तीसगढ़ी संस्कृति की महक और तीज के उल्लास की छटा देखते ही बन रही थी। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज की आराध्य देवी संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की पूजा-अर्चना और अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। इस गरिमामय अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भानुमति साहू (उपाध्यक्ष, जिला साहू संघ बालोद) मौजूद रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुचित्रा साहू (संयोजिका, महिला प्रकोष्ठ, जिला साहू संघ बालोद) ने की। विशेष अतिथि के रूप में छवि सार्वा (संगठन सचिव) एवं दिलेश्वरी साहू (जिला महिला कार्यकारिणी सदस्य) की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में विशेष रूप से तोरण लाल साहू (पूर्व उपाध्यक्ष जिला साहू संघ एवं अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा) तथा राजेश साहू (सचिव, तहसील साहू संघ) उपस्थित रहे। स्वागत भाषण में उमा साहू ने कहा –“आज के इस तीज मिलन में पधारे सभी अतिथियों का मैं हृदय से स्वागत करती हूँ। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हमारी माँ, दादी, नानी द्वारा सिखाई गई संस्कृति को हमारी बहू-बेटियों तक पहुंचाना है। हमारी संस्कृति को बचाए रखने के लिए हम सबको एकजुट होकर काम करना होगा।”https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/09/VID-20260921-WA0059.mp4मुख्य अतिथि भानुमति साहू ने बेटों की शिक्षा पर दिया जोर:अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि भानुमति साहू ने कहा कि “मैं दल्लीराजहरा की इस पावन नगरी में सभी सामाजिक बहनों का आभार व्यक्त करती हूँ। वास्तव में शिक्षा की दृष्टि से देखें तो आज बेटे पीछे हो रहे हैं। वर्तमान युग में हम बेटे-बेटियों में भेदभाव नहीं करते, दोनों को बराबर शिक्षा देते हैं, लेकिन बच्चों में संस्कार और जागरूकता लाने के लिए माता की जिम्मेदारी सबसे अधिक होती है। हमारे नन्हे-मुन्ने बच्चों के मन में देशप्रेम, समाज के प्रति लगाव और सकारात्मक विचार लाना होगा, तभी हमारा देश और समाज आगे बढ़ेगा। इसलिए बेटों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें।”https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/09/VID-20260921-WA0056.mp4तोरण लाल साहू ने कहा – अपनी संस्कृति की जानकारी बच्चों को बताएं: https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/09/VID-20260921-WA0060.mp4नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने कहा कि “हमारे नगर पालिका परिषद में साहू समाज की पांच पार्षद हैं, यह हमारे लिए गर्व की बात है। आज सिर्फ साहू समाज ही नहीं, बल्कि विभिन्न समाजों में एक गंभीर समस्या उत्पन्न हो रही है – हमारी बेटियां पढ़-लिखकर बहुत आगे बढ़ रही हैं और बेटे पिछड़ते जा रहे हैं। अब नारा होना चाहिए ‘बेटा पढ़ाओ और समाज को बचाओ’। माताओं से विशेष निवेदन है कि अपने बच्चों को पढ़ा-लिखाकर इंजीनियर, डॉक्टर, वकील बनाएं और साथ ही उन्हें अपनी संस्कृति, अपने कुल देवी-देवताओं के बारे में भी बताएं। उन्हें बताएं कि हमारी भक्त माता कर्मा कौन हैं, राजिम माता कौन हैं और उनका संघर्ष क्या था।”सुचित्रा साहू ने कहा – साहू समाज सेवा, समर्पण और जिम्मेदारी का समाज है: https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/09/VID-20260921-WA0058.mp4अध्यक्षता कर रही सुचित्रा साहू ने कहा कि “तीजा-पोरा हमारी संस्कृति है, जिसे आप सभी ने बचा कर रखा है। इस तरह के आयोजनों से सामाजिक संगठन को मजबूती मिलती है। जिस मनोकामना के साथ आपने भगवान भोलेनाथ की उपवास, पूजा-आराधना की है, वह मनोकामना पूर्ण हो। इस तरह के आयोजन से हम एक-दूसरे का सम्मान करते हैं, उसकी प्रतिभा का सम्मान करते हैं और समय आने पर सुख-दुख में एक-दूसरे के साथ खड़े होते हैं।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/09/VID-20260921-WA0014.mp4 यही एक मजबूत समाज की अवधारणा को पूर्ण करता है। आज महिलाएं सिर्फ घर तक सीमित नहीं हैं, वे आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में भी अपना योगदान दे रही हैं। हमारा साहू समाज सिर्फ समाज ही नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण के साथ जिम्मेदारी को समझने वाला समाज है। समाज में युवाओं की भागीदारी आवश्यक है, अपने घरों से युवाओं को समाज में आगे लाइए।”छवि सार्वा ने कहा – दिल में जो बसता है वह दल्लीराजहरा है।: https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/09/VID-20260921-WA0057.mp4विशेष अतिथि छवि सार्वा ने कहा कि “एक बार जो दल्लीराजहरा आ जाता है, वह दल्लीराजहरा को भूल नहीं पाता। दल्लीराजहरा सीखने की नगरी है। यहाँ सभी बहनों ने अपनी प्रतिभा दिखाई, चाहे खेल का क्षेत्र हो, सांस्कृतिक कार्यक्रम हो या सोलह श्रृंगार। पहली बार में ही इस तरह का प्रदर्शन जो आप लोगों ने किया है, वह पूरे बालोद जिले में कहीं देखने को नहीं मिलता।”सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बांधा शमा” संस्कृति कार्यक्रम में भी लोगों का मन मोह लिया विभिन्न परी क्षेत्र से आए महिलाओं और बच्चियों ने बेहतरीन नृत्य कर अतिथियों एवं दर्शकों का मनमोहन लिया।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/09/video_20260921_113519.mp4 जहां राजराबाबा परिक्षेत्रhttps://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/09/VID-20260921-WA0055.mp4 टाउनशिप ए परिक्षेत्र टाउनशिप बी परिक्षेत्रhttps://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/09/video_20260921_112241.mp4 गांधी चौक परिक्षेत्र और चिखलकसा परिक्षेत्र के द्वारा सामूहिक रूप से प्रस्तुति दी।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/09/video_20260921_112539.mp4खेल प्रतियोगिता में जमकर हुआ मनोरंजन:कार्यक्रम में पारंपरिक खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। परिणाम इस प्रकार रहे ।पोरा (जाता) – प्रथम: उषा साहूफुगड़ी – प्रथम: सीमा साहू, द्वितीय: प्रतिमा साहूटेढ़ी रेस – प्रथम: राजेश्वरी साहू, द्वितीय: तामेश्वरी साहूसोलह श्रृंगार – प्रथम: तामेश्वरी साहू, द्वितीय: उषा साहूचिड़िया उड़ – प्रथम: लोचन साहू, द्वितीय: कस्तूरी साहूकार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया, तहसील के पदाधिकारियों को श्रीफल देकर सम्मान किया गया एवं सभी प्रतियोगियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन दामिनी साहू ने किया एवं आभार प्रदर्शन तरुणा साहू ने किया। https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/09/video_20260921_113219.mp4Spread the lovePost navigation“संडे मेगा स्टोरी 53 वीं कहानी” संस्कृति, सड़कों और स्वार्थ के बीच भटकती गौमाता: क्या आधुनिकता की दौड़ में हम भूल गए अपनी माँ को..?