दल्ली राजहरा सोमवार 21 सितम्बर 2026 भोजराम साहू 9893 765541

 

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से भाजपा द्वारा देशभर में चलाए जा रहे एक माह के ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर दल्लीराजहरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रत्तीराम कोसमा ने इसे राजनीतिक आयोजन को ‘जनसेवा’ का नाम देने का प्रयास बताया है।

 

रत्तीराम कोसमा ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर व्यक्तिगत महिमामंडन से अधिक जरूरी है, आम जनता से जुड़े जमीनी मुद्दों पर ध्यान देना। जब प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और बदहाल व्यवस्थाओं से जूझ रही है, ऐसे समय में उत्सव मनाना जनता के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है।

 

कांग्रेस ने गिनाई सरकार की नाकामियां

श्री कोसमा ने आरोप लगाते हुए कहा कि आज प्रदेश में –
👉- पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस के दाम आसमान छू रहे हैं।
👉- बिजली की बढ़ती कीमतें और जबरन थोपे जा रहे स्मार्ट मीटर से आम उपभोक्ता त्रस्त है।
👉- बेरोजगारी चरम पर है, युवा हताश है।
👉- सड़कों की हालत बद से बदतर हो चुकी है।
👉- स्वास्थ्य सुविधाएं दम तोड़ रही हैं और शिक्षा की व्यवस्था लचर बनी हुई है।

 

इन सभी मुद्दों को लेकर आम लोगों में भारी असंतोष है। ऐसे में बड़े स्तर पर उत्सव आयोजित करने के बजाय सरकार को इन समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देनी चाहिए।

यदि वास्तव में जनसेवा को ही अभियान का केंद्र बनाना है, तो गरीब, किसान, मजदूर, युवा और आम उपभोक्ताओं से जुड़े मुद्दों पर ठोस कार्रवाई करके दिखानी चाहिए।

 

श्री कोसमा ने कहा कि कांग्रेस इस अभियान के राजनीतिक स्वरूप का पुरजोर विरोध करती है और जनता से जुड़े वास्तविक मुद्दों को प्रमुखता से उठाती रहेगी। इस विरोध को प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!