दल्ली राजहरा
मंगलवार 26 मई 2026
भोजराम साहू 9893 765541

 

गांव की रीति-नीति छोड़ने वालों को ST लाभ से वंचित किया जाए’: जनजाति सुरक्षा मंच

 

  दिल्ली में हुए ऐतिहासिक जनजाति समागम में शामिल होकर लौटे 556 आदिवासी भाई-बहनों का दल्ली राजहरा रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह भव्य स्वागत किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू के नेतृत्व में पुष्पवर्षा कर, फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। सभी के लिए भोजन-पानी की व्यवस्था भी की गई थी।
जनजाति सुरक्षा मंच के बैनर तले 24 मई को दिल्ली में देशभर से 3 लाख से ज्यादा जनजाति समाज के लोग जुटे थे। कांकेर जिले से जिला संयोजक देवेंद्र टेकाम के नेतृत्व में 556 महिला-पुरुष शामिल हुए थे।
धर्मांतरित व्यक्ति को ST का लाभ न मिले’: दो सूत्री मांग
जिला संयोजक देवेंद्र टेकाम ने बताया, “हमारी मुख्य मांग है कि जो व्यक्ति जनजाति की रीति-नीति, देवी-देवता और गांव की व्यवस्था छोड़कर धर्मांतरित हो चुके हैं, उन्हें जनजाति समाज के आरक्षण और योजनाओं का लाभ नहीं मिलना चाहिए।”
टेकाम ने कहा, “बाहरी लोग भोले-भाले आदिवासियों को बहला-फुसलाकर धर्मांतरण करा रहे हैं। हमारी संस्कृति, गांव के रीति-रिवाज बिगाड़ रहे हैं। हम इसका जवाब देंगे। बहुत जल्द डीलिस्टिंग भी होगी और हमारे लोग अपने समाज में वापस भी आएंगे।”
नपा अध्यक्ष तोरण लाल साहू बोले: ‘PM-CM आदिवासी अस्मिता लौटा रहे’
स्वागत समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने कहा, “भारत सरकार धर्मांतरण को लेकर विधेयक लाई है। इसी मुद्दे पर दिल्ली में जनजाति समागम हुआ। हमारे PM नरेंद्र मोदी और CM विष्णु देव साय आदिवासी समाज की अस्मिता, जल-जंगल-जमीन वापस लौटाने का काम कर रहे हैं। धर्मांतरित लोगों को उनकी संस्कृति से जोड़ने का प्रयास चल रहा है।”

हम अपनी संस्कृति नहीं भूलेंगे’: संतो बाई दुग्गा
दिल्ली से लौटीं संतो बाई दुग्गा ने कहा, “हम अपने समाज की रक्षा कैसे करें, यही सोच रहे हैं। पूरे देश के भाई-बहन अपनी वेशभूषा में दिल्ली आए थे। जो बहकावे में आकर अपनी परंपरा भूल चुके हैं, वे फिर से आदिवासी समाज में वापस आएंगे। हम उनका स्वागत करेंगे। एक दिन हम सब फिर से एक होंगे।”
दिल्ली यात्रा में ईश्वर कवाडे, नाग साय तूलखी, जागेश्वर नरेटी, राजेंद्र ध्रुव, विजय पटेल, बलदेव दर्रा, नरेश कोमरे, दुर्गा श्रवण दुग्गा, चैतू आचला का विशेष सहयोग रहा।

ये रहे मौजूद

स्वागत समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू मुकेश कोड़ो गोविन्द वाधवानी योगेंद्र सिन्हा भूपेंद्र श्रीवास सुरेश जायसवाल रमेश गुजर समर्थ लखानी कैलाश छाजेड रमेश जैन मुकेश ख़स महेंद्र पिपरे रोहित साहू राहुल शर्मा निर्मल पटेल प्रमोद कुमार पुरोबी वर्मा नंदा पसीने सुनीता भांडेकर रौशनी यादव गीता मरकाम मालती निषाद अरुणा रामटेके मोनिका साहू सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे ।

यादगार पल 

 

 

 

 

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!