दल्ली राजहरासोमवार 25 मई 2026भोजराम साहू 9893 765541‘हितग्राहियों को नियमित पेंशन दिलाओ’: ब्लॉक अध्यक्ष रतिराम कोसमा का अल्टीमेटम दल्ली राजहरा नगर पालिका क्षेत्र में श्रद्धांजलि योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, विकलांग पेंशन, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन जैसी योजनाओं का पैसा हितग्राहियों को नियमित नहीं मिल पा रहा है। समय पर पेंशन न आने से बुजुर्ग, विधवा महिलाएं और दिव्यांगजन परेशान हैं।नाराज़ कांग्रेस पार्षदों ने ब्लॉक अध्यक्ष रतिराम कोसमा के नेतृत्व में शनिवार को नगर पालिका में ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को नियमित रूप से नहीं दिलाया गया तो नगर पालिका का घेराव किया जाएगा।बैंकों के चक्कर, जवाब एक ही पीड़ित हितग्राहियों ने बताया कि वे इस भीषण गर्मी में बैंक के चक्कर काट रहे हैं। बैंक से जवाब मिलता है कि “पेंशन की राशि अभी नहीं आई है”। नगर पालिका जाने पर भी कोई यह बताने को तैयार नहीं कि पेंशन कब तक आएगी। पिछले कई महीनों से भुगतान अनियमित हो गया है।कांग्रेस का आरोप: नगर पालिका उदासीन ब्लॉक अध्यक्ष रतिराम कोसमा ने कहा कि शासन की जनहित योजनाओं का लाभ दिलाने में नगर पालिका लगातार उदासीनता बरत रही है। हितग्राहियों की शिकायत पर कांग्रेस पार्षदों ने पहला कदम उठाते हुए जिम्मेदार पदाधिकारियों को मांग पत्र सौंपा है। सभी लाभकारी योजनाओं के तहत पेंशन का भुगतान नियमित करने की मांग की गई है।कांग्रेस ने तय किया है कि यदि दिए गए समय में पेंशन का भुगतान नियमित नहीं हुआ तो नगर पालिका का घेराव किया जाएगा।ज्ञापन सौंपने वालों में छाया पालिका अध्यक्ष रवि जायसवाल, पार्षद रोशन पटेल, सूरज विभार, प्राची सिंहा, ईश्वर राव, कृष्णा यादव, हीरालाल पवार, राकेश जयसवाल, कुलदीप नोनहारे, नितेश बामेश्वर, चंदु सिन्हा समेत कई कांग्रेसी मौजूद रहे। Spread the lovePost navigationसमर कैंप में MBBS डॉ. प्रियंका चंद्रा ने बच्चों को दिए सफलता के 5 मंत्र । धर्मांतरण करने वाले को जनजाति लाभ नहीं’: दिल्ली जनजाति समागम से लौटे 556 लोगों का दल्ली राजहरा रेल्वे स्टेशन पर भव्य स्वागत ।