दल्ली राजहराशुक्रवार 29 मई 2026भोजराम साहू 9893 765541“सफल हुए तो पढ़ाई-खेल-रहना-खाना सब फ्री”: रानी दुर्गावती क्लब को उम्मीद, पिछले साल 4 बेटियां पहुंची थीं रायपुर बस्तर में खुल रही छत्तीसगढ़ की नई आवासीय खेल अकादमी में जगह बनाने के लिए बस्तर संभाग के खिलाड़ी जी-जान लगा रहे हैं। राज्य शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग, रायपुर द्वारा जगदलपुर में नई आवासीय खेल अकादमी शुरू की जा रही है। इसी के लिए 28-29 मई को जगदलपुर खेल परिसर में चयन ट्रायल आयोजित किया गया।चिखली-डौण्डी के 10 बच्चे पहुंचे मैदान मेंइस ट्रायल में फुटबाल अकादमी के लिए रानी दुर्गावती फुटबाल क्लब चिखली, डौण्डी के 10 बालक शामिल हुए। NIS कोच एवं उनकी टीम ने दो दिन तक बच्चों का दमखम परखा।पहले दिन मोटर एबिलिटी, दूसरे दिन मैदान पर हुनर का इम्तिहान 28 मई को पहले दिन मोटर एबिलिटी टेस्ट हुआ। इसमें वर्टिकल जम्प, 30 मीटर व 800 मीटर दौड़, बाल थ्रो जैसे दक्षता परीक्षण लिए गए। 29 मई को दूसरे दिन बच्चों का खेल कौशल परखा गया। शूटिंग, बाल पासिंग, किक और मैच प्रदर्शन के जरिए कोच ने हर खिलाड़ी की तकनीक देखी।“पिछले साल 4 बेटियां गईं रायपुर, इस बार 10 बेटों की बारी” रानी दुर्गावती फुटबाल क्लब के सचिव व प्रशिक्षक चन्द्रशेखर पवार ने बताया, पिछले वर्ष भी हमारे क्लब की 4 बालिकाओं का चयन रायपुर अकादमी के लिए हुआ था। इस वर्ष नई आवासीय अकादमी के लिए हमारे 10 बालक ट्रायल में भाग ले रहे हैं`।जिला खेल अधिकारी एवं अपर कलेक्टर चन्द्रकांत कौशिक के आदेश पर बालोद जिले से चिखली फुटबाल टीम इस परीक्षण में शामिल हुई।चयन हुआ तो जिंदगी बदल जाएगी यदि इस परीक्षण में सफलता मिलती है तो बच्चे आवासीय खेल परिसर में रहकर निशुल्क उच्च खेल प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। साथ ही पढ़ाई, रहना, खाना, खेल सामग्री – सब कुछ निशुल्क मिलेगा।ये बने मैदान के सितारे ट्रायल में अंश, नमन, यमित, यसित, तुषार भट्ट, थमेश, पुष्कर, गीतेश, गेमन, तोमेश और वासु नेताम टीम मैनेजर के साथ शामिल हुए।Spread the lovePost navigationपंडर दल्ली में फिर दहशत: आधी रात वार्ड-2 में घुसे दो भालू, पानी और रोशनी का अभाव बना वजह । नशे के खिलाफ जिला पुलिस बालोद की बड़ी कार्यवाही थाना पुरूर में ₹6 लाख की गांजा जप्त ।