दल्ली राजहरा
शुक्रवार 29 मई 2026
भोजराम साहू 9893 765541
     थाना पुरूर पुलिसको मिली बड़ी सफलता 

           आरोपी
       अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी के रोकथाम हेतु श्रीमान् पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग श्री अभिषेक शांडिल्य के निर्देश प्राप्त होने पर श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद श्री योगेश कुमार पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गुरूर श्रीमती माया शर्मा व थाना प्रभारी पुरूर उप निरीक्षक जोगेन्द्र साहू के नेतृत्व में थाना पुरूर पुलिस की टीम को अवैध मादक पदार्थ गांजा के परिवहन करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई।

 

 संक्षिप्त इस प्रकार है कि दिनांक 28.05.2026 को मुखबिर से सूचना मिला एक व्यक्ति मोपेड TVS XL 100 वाहन क्रमांक CG 24 K-0170 में एक सफेद रंग का प्लास्टिक बोरी में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा हुआ हैं। जो कांकेर, चारामा के रास्ते रायपुर की ओर लेकर जा रहा है ।

सूचना पर एन एच 30 मार्ग ग्राम मरकाटोला कैम्प के सामने आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर एम.सी.पी. कार्यवाही की जा रही थी, कुछ समय बाद मुखबीर के बताये अनुसार एक व्यक्ति मोपेड TVS XL 100 वाहन क्रमांक CG 24 K-0170 आया। जिसे हमराह स्टाफ के घेराबंदी कर पकडा गया। जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम रवि नेताम पिता नरेश नेताम उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम कनेरी मनेरीपारा थाना पुरूर जिला बालोद (छ0ग0) का रहने वाला बताया व वाहन के सामने पायदान में एक सफेद रंग के बोरी में मादक पदार्थ गांजा होना बताया।
जिसकी विधिवत् कार्यवाही करते हुए। आरोपी के कब्जे से 06 पैकेट खाकी रंग के टेप से लिपटा हुआ मादक पदार्थ गांजा कुल वजनी 12.100 किलोग्राम कीमती 6,05,000/रूपये व घटना में प्रयुक्त वाहन मोपेड TVS XL 100 वाहन क्रमांक CG 24 K-0170 पुरानी इस्तमाली कीमती 20,000/रूपये जुमला कीमती 6,25,000/रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूध्द धारा 20(ख) एनडीपीएस तहत अपराध कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया तथा आरोपी को माननीय न्यायालय से न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।

              उक्त प्रकरण में पुलिस थाना पुरूर प्रभारी उप निरीक्षक जोगेन्द्र साहू सउनि0 विश्वजीत मेश्राम, भुजबल साहू आर0 लिखन साहू, किशोर साहू, उमाशंकर जारके, धर्मेन्द्र टाण्डेकर, थनेन्द्र देवांगन, संदीप यादव, मनोज मेश्राम की सराहनीय भूमिका रही।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!