दल्ली राजहराशनिवार 30 मई 2026भोजराम साहू 9893 765541 विश्व हिंदू परिषद छत्तीसगढ़ द्वारा संगठन के विस्तार और सुदृढ़ीकरण के लिए 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन 5 जून से 15 जून तक अग्रसेन भवन, न्यू खुर्सीपार, भिलाई में किया जाएगा।कौन ले सकता है हिस्सा VHP जिला संयोजक बलराम गुप्ता ने बताया कि इस `परिषद शिक्षा वर्ग` में प्रखंड टोली, जिला समिति और उससे ऊपर के दायित्ववान कार्यकर्ता शामिल हो सकते हैं। आयु सीमा पुरुषों के लिए 20 वर्ष और महिलाओं के लिए 25 वर्ष से अधिक रखी गई है। वर्ग पूर्णतः आवासीय होगा और बीच में बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।कब से कब तक: 5 जून 2026, सायं 6 बजे से 15 जून 2026, दोपहर 12 बजे तक। कहां: अग्रसेन भवन, न्यू खुर्सीपार, भिलाई। दुर्ग स्टेशन से 13 किमी और पावर हाउस स्टेशन से 1 किमी। शुल्क: 300 रुपये।क्या लाना अनिवार्य साथ में दैनिक उपयोग की सामग्री, दवाइयां, ओढ़ने-बिछाने की चादर, डायरी-पेन लाना होगा। शारीरिक गतिविधियों के लिए पुरुष लोवर-टीशर्ट और मातृशक्ति सलवार-कुर्ता लेकर आएं। कीमती सामान जैसे चेन, अंगूठी, कैमरा न लाएं। अपने सामान की सूची दो प्रति में बनाकर लाएं।संपर्क करें वर्ग में शामिल होने के लिए शैलेन्द्र सोनी 9329285551, सौरभ देवांगन 9144843143 या युवराज शर्मा 7489208685 से संपर्क करें।Spread the lovePost navigationसमझौतावादी नीति के खिलाफ मजदूरों की बगावत से जन्मा CITU, जिसने 17 राष्ट्रीय हड़तालों से बदल दी भारत की श्रमिक राजनीति “राजहरा उजड़ रहा है..!” – छत्तीसगढ़ रत्न डॉ. शिरोमणि माथुर की कलम से लौह नगरी की दर्दभरी दास्तान..!