दल्ली राजहराबुध वार 10 जून 2026भोजराम साहू 9893 765541 “ग्रीष्मकालीन समर कैप 2026 समापन समारोह” (मानव संसाधन विभाग राजहरा खान समूह) मानव संसाधन विभाग लौह अयस्क समूह दल्ली राजहरा द्वारा आयोजित किए जा रहे ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह जयप्रकाश ( महाप्रबंधक राजहरा खान समूह ) के कर कमलो से राजहरा क्रिकेट ग्राउंड में संपन्न हुआ । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जय प्रकाश ( महाप्रबंधक राजहरा खदान समूह ) विशेष अतिथियों में बिपिन कुमार, डिप्टी कमांडेंट के के वानखेन एन के साहू , मनीष जायसवाल, एसपी सिंह , एसके व्यास , प्रवीण मराठे नीतिश छत्रिय शैलेंद्र पटनायक, , तन्मय ,शिरीन , एवं अतिरिक्त श्रम कल्याण अधिकारी मुरलीधर चंद्राकर घनश्याम पारकर संतराम साहू एवं श्रमिक संगठन की ओर से तिलक मानकर राजेंद्र बेहरा ,मुस्ताक अहमद एवं संतोष देवांगन उपस्थित थे । यह खेल प्रशिक्षण शिविर दिनांक 18 मई 2026 से दिनांक 08 जून 2026 तक नगर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया गया था ।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/06/VID-20260610-WA0158.mp4समापन समारोह में मुख्य अतिथि जयप्रकाश ने बच्चों और अतिथियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का वास होता है मन को स्वस्थ रखने के लिए शरीर को भी स्वस्थ रखना आवश्यक है । जिसके लिए खेल सबसे महत्वपूर्ण योगदान देता है ।खेल से शरीर में स्फूर्ति आती है मन में एकाग्रता आता है । खेल के कारण शरीर से निकले हुए पसीने के बाद शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है । जिससे बीमारियां स्वस्थ शरीर से कोसों दूर भागती है । इसके लिए आपके खेल प्रशिक्षक का बहुत बड़ा योगदान है । जिस तरह उन्होंने आपके प्रतिभाओं को निखारने के लिए मेहनत की है उसे आपको भविष्य में भी बनाए रखना है । एक ऐसी विधा है जिसका अभ्यास आप जितनी ज्यादा करेंगे आपकी कला में उतनी ही निखार आता जाएगी । तभी ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन फलीभूत होगा । https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/06/video_20260610_152518.mp4प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी समर कैंप का आयोजन मानव संसाधन विभाग की ओर से किया गया ।जिसमें बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रही है हमारे प्रशिक्षक गन की वे लगातार मेहनत करते हुए आपलोगों को बहुत अच्छी प्रशिक्षण दिए हैं और उम्मीद है कि आप इस प्रशिक्षण से लाभान्वित होंगे और अपने कला को निखारने में सफल हुए होंगे । वार्षिक परीक्षा के बाद आपलोगों की छुट्टी हो जाती है । शहर के विकास के लिए खेल का बहुत ही बड़ा योगदान है ।दल्ली राजहरा के खिलाड़ी अपना खेल का राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर न सिर्फ अपना प्रदर्शन कर चुके हैं बल्कि अनेक मैडल और उपाधि भी प्राप्त कर चुके हैं । आप सभी बच्चे आगे जाकर अपना शहर देश का नाम रोशन कर सकेंगे यही मेरी शुभकामनाएं हैं । https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/06/VID-20260610-WA0150.mp4 शैलेश पटनायक ने स्वागत भाषण में कहा कि सेल महारत्न कंपनी के हमारे राजहरा लौह अयस्क खदान समूह का यह 56वॉ समर कैंप का आयोजन है जो बहुत ही बेहतरीन ढंग से संपन्न हुआ है। इस आयोजन में हमारे मुख्य महाप्रबंधक आर बी गहरवार जी के मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से समर कैंप का आयोजन हुआ है जिसमें हमारे अधिकारियों का भी महत्वपूर्ण समर्थन रहा है । यह आयोजन सिर्फ मानव संसाधन विभाग का आयोजन नहीं है जब पूरे सेल के अंतर गत आने वाले सभी विभाग का आयोजन है जिसमें सभी विभागों ने अपना योगदान दिया है । सभी बच्चों में कुछ न कुछ प्रतिभा छुपी रहती है जरूरत है इस प्रतिभा को तरासने की जिसके लिए हमारे प्रशिक्षको ने बड़ी मेहनत और लगन से बच्चों को प्रशिक्षण दी है इस बार समर कैंप में लगभग 400 से अधिक बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई जहां क्रिकेट फुटबॉल बैडमिंटन जूडो कराटे जैसे बहुत सारे खेलों में बच्चों को प्रशिक्षण दिया गया । बच्चों से भी निवेदन है कि प्रशिक्षण के उपरांत आप यहीं पर मत रुकिए आप अपने आप को तरासने की कोशिश करें । आपको बहुत अच्छे खिलाड़ी के रूप में खुद को बनाना है । आप अपने आप में आत्मविश्वास जागृत करें । आप को अपने परिवार अपने शहर छत्तीसगढ़ और पूरे देश का नाम रोशन करना है । प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों का सम्मान` समारोह में सभी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रशिक्षकों को भी उपहार देकर सम्मानित किया गया। फुटबॉल के लिए लक्ष्मीकांत राउतेल, एथलेटिक्स के लिए तारा सिंह और हंस कुमार, पावर लिफ्टिंग के लिए कृष्णा मूर्ति, वेट लिफ्टिंग के लिए अनिता शिंदे, जूडो-कराटे के लिए खुर्शीद आलम नार्वी, बॉक्सिंग के लिए टामिन साहू, वॉलीबॉल के लिए वी.के. पटले, क्रिकेट के लिए सुरेश रेड्डी, बैडमिंटन के लिए अमित बादल तिवारी और टेबल टेनिस के लिए एस.के. व्यास को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में मंच संचालन घनश्याम पारकर अतिरिक्त श्रम कल्याण अधिकारी ने किया एवं आभार प्रदर्शन आनंद बोरकर ने किया ।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मानव संसाधन विभाग के सहयोगी हरक राम साहू अहिल्याबाई एवं देवानंद का भरपूर योगदान रहा।समापन समारोह में एक नन्ही छोटी बालिका आकर्षण का केंद्र रहा । https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/06/VID-20260610-WA0147.mp4 (समापन समारोह के कुछ यादगार पल) कार्यक्रम के वक्त राजहरा क्रिकेट ग्राउंड का सुनहरी शाम Spread the lovePost navigationशहीद दिवस के अवसर पर शहीद अस्पताल द्वारा किया गया शहीद सप्ताह का आयोजन । डौंडी लोहारा पुलिस एवं साइबर सेल टीम को मिली बड़ी सफलता ₹36,31,050 रुपए का गांजा जप्त